{"_id":"075c1a490c24e86c27f2b8f810dccbb5","slug":"namdeo-became-brighter-tone-gemstone-shamli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवल नामदेव बने शामली स्वर रत्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवल नामदेव बने शामली स्वर रत्न
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हिंदू जागरण मंच की ओर से 14वीं गीत गायन प्रतियोगिता में उज्ज्वल नामदेव को शामली स्वर रत्न की उपाधि प्रदान की गई।
रविवार को टंकी रोड पर राजारानी विवाह मंडप में हुए कार्यक्रम में धार्मिक और देशभक्ति गीतों पर विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुति दी। रेशु ग्रुप ने गणेश वंदना और बेटी बचाओ पर विशेष कार्यक्रम पेश किया। देवी उमरा कौर बनत की छात्राओं ने योग पर मनोहारी प्रस्तुति और विभिन्न मुद्राओं का हृदय स्पर्शी प्रस्तुतीकरण किया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनुप्रिया प्रथम, सना सैफी द्वितीय, आयुष्मान वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में हार्दिक सैनी प्रथम, दिशा पंत द्वितीय तथा रश्मि पांचाल तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में आकाश जैन, अजय पाठक, संजीव शर्मा, करुणा चौहान, आशीष बजाज ने उभरते कलाकारों की प्रेरणा स्वरूप गीतों का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा, नवीन नामदेव, हरीश नामदेव, सविता गुप्ता, आकाश जैन, हिमांशी जैन, अरविंद ऐरन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
आचार्यों को प्रशिक्षण दिलाया
शामली। भारत लोक शिक्षा परिषद की ओर से एकल विद्यालय अभियान के मासिक अभ्यास वर्ग का समापन किया गया। 24 से 28 सितंबर तक चले अभियान के तहत कैराना, कांधला, तीतरो, ननौता, झिंझाना, बिड़ौली, बिरालसी, पक्की गढ़ी, थानाभवन, चौसाना और लखनौती में आचार्यों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण देने के लिए नरेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, चंद्रपाल, वीर सिंह तथा आशुतोष उपस्थित रहे। इन्होंने आचार्यों को विद्यालय संचालन तथा संस्कार शिक्षा का प्रशिक्षण दिया। समस्त अंचल टीम ने सहयोग किया। अंचल समन्वय समिति अध्यक्ष सुभाष चंद एरन ने सभी आचार्यों को मेहनत व लगन से कार्य करने के निर्देश दिए। समिति सचिव रजनीश नामदेव तथा कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने आशीर्वाद दिया।