फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nahid Hasan and Sudhir join SP Farmers' Committee

नाहिद हसन और सुधीर सपा किसान समिति में शामिल

Mon, 01 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nahid Hasan and Sudhir join SP Farmers' Committee
शामली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को सक्रिय समर्थन देने एवं किसानों का उत्पीड़न रोकने के लिए 10 सदस्यों की किसान समिति बनाई है। जिसमें शामली जिले से योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार एवं नाहिद हसन और विधायक कैराना को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सपा नेता प्रो. सुधीर पंवार खेती किसानी के मुद्दों को समझते हैं तथा कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में किसानों का समर्थन जुटाने के लिए गांव-गांव किसान चौपाल लगा रहे हैं। 26 जनवरी में हुई ट्रैक्टर परेड में पुलिस ने उनके पारिवारिक सदस्यों एवं उनके गांव भैंसवाल के किसानों पर केस दर्ज किए हैं तथा उन्हें आंदोलन से दूर रखने के लिए गांव में पुलिस एवं पीएसी ने मार्च भी किया था।
विज्ञापन

नाहिद हसन ने किसानों के समर्थन में सांसद प्रदीप चौधरी के घेराव का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन विधानपरिषद चुनाव में लखनऊ जाने के कारण वह निरस्त हो गया था। मुजफ्फरनगर में हुई पंचायत में उन्होंने तन मन धन से किसान आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया था। सुधीर पंवार ने फोन पर बताया कि वह जल्द ही जिलाध्यक्ष एवं संगठन के सदस्यों से मिलकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed