{"_id":"624b3897a1977803a05d62c8","slug":"nagar-panchayat-started-the-reconstruction-of-the-damaged-slab-shamli-news-mrt583183236","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने शुरू कराया क्षतिग्रस्त स्लैब का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने शुरू कराया क्षतिग्रस्त स्लैब का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थाने के पास किया जा रहा नाले के क्षतिग्रस्त स्लैब का निर्माण।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली, गढ़ीपुख्ता। थाने के बैरिकेडिंग रूम के गेट के सामने नाले पर रखा स्लैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा लाखों की लागत से बने नाले की हालत भी खस्ताहाल है, उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगी थीं। जिसका नगर पंचायत ने पुनर्निर्माण शुरू करा दिया है।
कस्बा निवासी विजय गिरी, संजीव सैनी, राजुल अरोरा, मुनत्याज आदि ने इसकी शिकायत की थी। बताया था कि कस्बे की तरफ से पानी की निकासी के लिए करीब 300 मीटर नाला थाने के सामने से गुजरता है, जो कई जगह से टूटा हुआ है। नाले का पानी एक जगह एकत्र होने से वहां गंदगी रहती है। खेतों की तरफ बनी नाले की दीवार भी टूट गई है। जिस कारण नाले का पानी किसानों के खेतों में पहुंच जाता है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। नाले में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बढ़ी है। कई बार नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र देकर नाले का निर्माण कराने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अमर उजाला ने उनकी शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन की नींद टूटी और क्षतिग्रस्त स्लैब को तोड़कर ठेकेदार ने पुनर्निर्माण शुरू करा दिया है। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत कार्य शुरू भी किया जाएगा।।