फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nagar Panchayat employees' strike ends

चेयरमैन के आश्वासन पर नगर पंचायत कर्मचारियों का धरना समाप्त

Tue, 09 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat employees' strike ends
दो माह से वेतन न मिलने पर तीन दिन से हड़ताल पर थे कर्मचारी
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन के आश्वासन पर माने कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दो माह से वेतन न मिलने पर नगर पंचायत बनत के कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। दोपहर में नगर पंचायत के चेयमरैन राजीव कुमार ने कर्मचारियों को वेतन मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया।

नगर पंचायत बनत के सफाई कर्मचारियों और स्टाफ का सोमवार को तीसरे दिन भी कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ उप्र शाखा बनत के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों समेत कार्यालय के स्टाफ को जून एवं जुलाई का वेतन न मिलने से तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कार्यालय की तालाबंदी कर धरना दिया। उन्होंने बताया कि दो माह पहले अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण होने के बाद डिप्टी कलेक्टर उद्भव त्रिपाठी को प्रशासनिक कार्यों की देखरेख का चार्ज दिया गया है। फाइनेंसियल चार्ज लखनऊ से किसी को नहीं दिया गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर में नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार धरने पर पहुंचे और उन्हें बुधवार तक वेतन मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, विजय, सागर, सहेंद्रपाल, सुमित एवं बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed