{"_id":"580a6d684f1c1b716b7063ad","slug":"nabalig-ki-pitayi-ki-vedio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की पिटाई की वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की पिटाई की वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर के आजाद चौक निवासी एक नाबालिग की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई किए जाने की वीडियो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामला संज्ञान में लेते हुए तत्काल उस पर जांच बैठा दी है।
नगर के मोहल्ला आजाद चौक में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के चलते सात मुकदमे दर्ज किए गए थे। पहले तो पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की थी, लेकिन बाद में पुलिस ने दबिश डाली थी।
शुक्रवार को करीब दो माह पूर्व इसी मसले से जुडी वीडियो एक न्यूज चैनल पर प्रसारित की गई। इसमें शामली पुलिस द्वारा नाबालिग की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। दो माह बाद यह वीडियो सामने आने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला एसपी डा. अजयपाल के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीर मानते हुए इसकी जानकारी अधिकारियों से ली तथा प्रकरण की जांच सीओ सिटी शामली को सौंप दी तथा रिपोर्ट मांगी है।