फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ?na tehsil Protest the construction of the building

ऊन तहसील भवन के निर्माण का विरोध

Sun, 06 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 06 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामली। ऊन में तहसील बनाने के स्थान को लेकर विरोध पैदा हो गया। जिला प्रशासन ने ऊन पुलिस चौकी के पीछे निर्माण शुरू करा दिया। ग्रामीणों ने कहा तहसील निर्माण गागोर में होना चाहिए था। क्योंकि पूर्व में वहीं का प्रस्ताव बनकर शासन को गया था।
विज्ञापन



उधर, तहसील भवन के शिलान्यास के लिए 10 सितंबर को केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ऊन आ रहे हैं। इस कारण रविवार को जिलाधिकारी ओपी वर्मा, एसपी विजय भूषण और सपा नेता और एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा ऊन चौकी के पीछे ही तहसील भवन निर्माण का अंतिम फैसला लिया  है, इसी कारण यही निर्माण होगा। इस दौरान एसडीएम ऊन राम अवतार गुप्ता, सीओ वसीम खान आदि रहे। रविवार को विजयपाल ठेकेदार के आवास पर पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता वीर सेन गागोर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन सतेंद्र सिंह ने किया। इसमें वक्ताओं ने कहा  तहसील भवन का निर्माण पूर्व में भेजे प्रस्ताव वाले स्थान पर ही होना चाहिए। पूर्व चेयरमैन पति प्रदीप चौधरी ने कहा ऊन चौकी के पीछे भूमि पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय का प्रस्ताव भी गया था।


पंचायत में 20 सदस्यीय कमेटी बनाई, जो तहसील भवन के निर्माणस्थल की मांग पर लड़ाई लडे़गी। इसमें  सत्यवीर, देवेंद्र, महिपाल, नीरज, हरेंद्र, पवन, अनंत कुमार, प्रमोद, पिन्टू, सोनू, मुकेश, कपिल, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed