फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

Shamli News: युवक ने भाइयों पर लगाया बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप

Fri, 20 Jan 2023 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
NA
शामली, कांधला। एक युवक ने अपने दो भाइयों पर बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर की जन्नत कॉलोनी निवासी रहमान उर्फ सोनू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह कृष्णा गार्डन सेक्टर नंबर 29 पानीपत हरियाणा में एक सैलून पर कार्य करता है। बुधवार को उसके सगे भाई फरमान व फुरकान उसके पास पहुंचे तथा पिता की तबीयत खराब बताते हुए तुरंत घर चलने के लिए कहा। जिसके बाद उसने वहां से अपनी तनख्वाह व कुछ अतिरिक्त पैसे लेकर उनके साथ कांधला आ गए। जिसके बाद जब वह घर पहुंचा तो दोनों भाईयों ने उससे पचास हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने कहा कि उसने पिछले माह ही घर 30 हजार रुपये भिजवाए थे तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी और हर माह पचास हजार रुपये देने का दबाव बनाया। उसके मना करने पर उसे दोनों भाइयों ने चारपाई से बांधकर उसकी लाठियों से पिटाई की। उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed