फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Myth broken after years: whose government in the state, the candidate of that party won

वर्षों बाद टूटा मिथक: प्रदेश में जिसकी सरकार, उस पार्टी का प्रत्याशी जीता

Sun, 14 May 2023 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Myth broken after years: whose government in the state, the candidate of that party won
शामली। भाजपा प्रत्याशी अरविंद संगल ने रालोद प्रत्याशी विजय कौशिक पर नगर पालिका में शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार रही, उस पार्टी का प्रत्याशी चेयरमैन नहीं बना, वर्षों पुराना यह मिथक भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

शामली नगर पालिका सीट पर मुकाबला अरविंद संगल और विजय कौशिक के बीच रहा। अन्य प्रत्याशी पहले ही राउंड में ही बाहर हो गए। अरविंद संगल ने पहले ही राउंड में 3102 वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद हर राउंड के बाद उनकी बढ़त बढ़ती चली गई। चौथे राउंड में विजय कौशिक मतगणना बीच में छोड़कर अपने समर्थकों के साथ निकल गए। अरविंद संगल ने 3455 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 28501 वोट मिली। जबकि विजय कौशिक को 25046 वोट मिली। दूसरी बार चेयरमैन पद पर जीत हासिल की। उन्होंने इससे पहले वह 2012 में भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीते थे। उस समय प्रदेश में बसपा की सरकार थी। नगर पालिका चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बन गई थी।
विज्ञापन


जीत पर लगे जय श्रीराम और भारत माता के जयकारे
भाजपा प्रत्याशी अरविंद की जीत क बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। उन्हें कंधे पर उठा लिया। इस दौरान जय श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए। फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विकास में लगाएंगे चार चांद
अरविंद संगल ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में चेयरमैन रहते हुए बहुत विकास कार्य किए थे। अबकी बार और अधिक मेहनत कर शामली के विकास में चार चांद लगाएंगे। शहर के लोगों की जाम व अन्य समस्याओं को दूर किया जाएगा।

हार के बाद भी करूंगा शहर की सेवा
विजय कौशिक ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है। मुझे भी लोगों ने अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया। जनता के बीच पहली भी रहकर सेवा करते रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed