फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   My only wish is to perish on mother land...

मातृ भूमि पर मिट जाने की बस मेरी अभिलाषा है...

Sun, 05 Sep 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
My only wish is to perish on mother land...
शामली। मंगलम साहित्य मंच दिल्ली की ओर से में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन सरस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ शामली के गीतकार सुनील अरोड़ा टम्मी की मां वाणी की सरस वंदना से हुआ।
विज्ञापन

गुरुग्राम के प्रसिद्ध कवि राजपाल सिंह राज ने शब्द शीर्षक से पढ़ी कविता को सभी ने बडे़ मनोयोग से सुना। सुभाष राहत बरेलवी ने सुनाया, गालिब सा मैं कहाऊं इसकी भी चाह नहीं, मनसे पे बैठ जाऊं इसकी भी चाह नहीं। अलीगढ़ के कवि अब्दुल रज्जाक नाचीज की इस रचना को सराहा गया, मैं बच्चा हूं बच्चों जैसी मेरी तो हर आशा है, मातृ भूमि पर मिट जाने की बस मेरी अभिलाषा है। युवा गीतकार ओंकार त्रिपाठी के सावन के इस गीत ने मंत्रमुग्ध कर दिया। ये मन जब-जब कजरी गाए समझ लेना कि सावन है, ये बादल जब-जब इतराते समझ लेना कि सावन है।
विज्ञापन

डॉ. जयसिंह आर्य ने गुरू महिमा पर इस गीत से सभी का दिल लूटा। निश्छलता के जल से वो ही सींच रहा है, मानव सच्चाई से आंखें मीच रहा है। वचन गुरू का अगर ग्रहण कर पाएगा तू उन्नति के पथ पर भी पग धर जाएगा। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गीतकार विनोद भृंग के इस गीत को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सुना गया-जीवन तो बहता पानी है तू जान ले इसके पानी को, इक पल को भी भूल न जाना संतों की इस वाणी को। कार्यक्रम के संयोजक सुभाष राहत बरेलवी ने सभी कवियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन कवयित्री पूनम माटिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed