फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muzaffarnagar team became winner in volleyball and Meerut team became winner in chess.

Shamli News: वॉलीबाल मेंं मुजफ्फरनगर और शतरंज में मेरठ की टीम बनी विजेता

Sun, 11 Aug 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar team became winner in volleyball and Meerut team became winner in chess.
शामली  सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज में  शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र
शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर और शतरंज में मेरठ के खिलाड़ियों ने फाइनल में बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 36वीं प्रांतीय वॉलीबाल एवं शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की वॉलीबाल टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में अंडर-14, अंडर-17 वर्ग में सैनिक विद्या मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद की टीमों को परास्त कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में नेहरू नगर गाजियाबाद की टीम ने राजनगर की टीम को हराकर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में शिवम केशवपुरी ने प्रथम तथा पारस शास्त्रीनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में अर्पित साहिबाबाद ने प्रथम तथा अभय शास्त्रीनगर मेरठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में आदित्य शास्त्रीनगर मेरठ ने प्रथम तथा दीक्षित सहारनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके सहारनपुर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के विभाग संगठन मंत्री रामपाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंचल गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव संगल, सदस्य गुलशन राय संगल ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सोमदत्त आर्य व विशाल कुमार ने किया। इस दौरान जगवीर शर्मा, पंकज गुप्ता, उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, नीटू कश्यप, ब्रजपाल, अरविंद शर्मा, सुखदेव सैनी, अंकुर कुमार, योगेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed