{"_id":"625c50e44a48873588548c9b","slug":"muslims-showered-flowers-on-balaji-procession-hindus-stopped-djs-and-bands-when-there-was-azaan-shamli-news-mrt5849291174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने बालाजी शोभा यात्रा का फूल बरसा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने बालाजी शोभा यात्रा का फूल बरसा कर किया स्वागत
विज्ञापन
शामली : कैराना में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में जामा मस्जिद के पास फूल बरसाते मुस
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पलायन को लेकर सुर्खियों में रहे कैराना की धरती से दिया सौहार्द का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। देश में कई जगह शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा, पत्थरबाजी व आगजनी करने वालों को कैराना की धरती से सौहार्द का संदेश दिया गया। रविवार को कसबे में निकाली गई बालाजी शोभा यात्रा जामा मस्जिद पर पहुंची तो छतों से मुस्लिमों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इसी बीच अजान शुरू हुई तो हिंदुओं ने शोभायात्रा में शामिल बैंड और डीजे को बंद करा दिया। भाईचारे और सौहार्द का यह संदेश उस कैराना की धरती से दिया गया, जो पलायन मुद्दे को लेकर दुनियाभर में सुर्खियों में रहा है।
संवेदनशील क्षेत्र होने और जहांगीरपुरी दिल्ली की घटना के बाद प्रशासन भी सतर्क था। कैराना से दिए गए गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की एकता का संदेश का अलग महत्व है। शोभा यात्रा में मौजूद कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान और कमेटी के सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मुस्लिम युवाओं ने श्रद्धालुओं को पानी की बोतल भी भेंट की। इससे पहले चौक बाजार में सराय वाली मस्जिद के पास भी मुस्लिम युवकों ने शोभायात्रा में शरबत वितरित किया। जामा मस्जिद क्षेत्र में मुस्लिम युवक भी शोभा यात्रा में खुशियां मनाते नजर आए। शाम को मस्जिद में अजान हुई तो समिति के पदाधिकारियों ने डीजे और बैंड बंद करा दिए। इस अवसर पर साकिब मलिक, अबरार, अरमान, शहजाद, जावेद चौधरी, सलमान, सलीम अंसारी, शादाब, आशु, आरिफ, मुस्तफा मलिक, गुड्डू सहित मुस्लिम समाज के काफी संख्या में जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।