{"_id":"680dbeba9d903998050de847","slug":"murder-in-shamli-farmer-murdered-two-youths-cut-him-with-a-sharp-weapon-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder in Shamli: किसान की हत्या, दो युवकों ने धारदार हथियार से काट डाला, फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Shamli: किसान की हत्या, दो युवकों ने धारदार हथियार से काट डाला, फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस
Sun, 27 Apr 2025 10:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:51 AM IST
सार
गांव नंगली में शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो खून ही खून बिखरा पड़ा था। किसान मनोज की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव नंगली में शनिवार देर रात नलकूप पर किसान मनोज (45) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किसान मनोज शनिवार रात गांव के नजदीक अपने खेत में नलकूप पर गया था। देर रात शोरशराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर घायलावस्था में नलकूप पर मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बनत निवासी दो युवकों के साथ रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चाकू या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...
Suicide: मैं प्रियंका शुक्ला,,, टिनिटस से ग्रस्त हूं, एक आवाज मेरे कानों में गूंजती है..! मौत से पहले लिखी वजह