फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I am Priyanka Shukla,,, I suffer from tinnitus, a sound echoes in my ears..! girl said this before suicide

Suicide: मैं प्रियंका शुक्ला,,, टिनिटस से ग्रस्त हूं, एक आवाज मेरे कानों में गूंजती है..! मौत से पहले लिखी वजह

Sat, 26 Apr 2025 03:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Apr 2025 03:59 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर की ग्रेटर गंगा कॉलोनी में युवती की आत्महत्या कर ली। यूपीएससी परीक्षा में असफल होने और जीवन में नीरसता आने के बाद युवती ने यह कदम उठाया। पढ़ें आखिर तीन पन्ने के सुसाइड नोट में उसने क्या लिखा। 

विज्ञापन
I am Priyanka Shukla,,, I suffer from tinnitus, a sound echoes in my ears..! girl said this before suicide
ग्रेटर गंगा कॉलोनी जहां रह रही थी प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कॉलोनी में बीएसएल में एजीएम पद से सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी प्रियंका शुक्ला(40) द्वारा आत्महत्या के मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस को मिला सुसाइड नोट प्रियंका के जीवन की स्थिति को बया करता है। जिसमें वह जीवन को लेकर नीरस हो चुकी थी। जिसके चलते यह ऐसा कदम उठाया।  

विज्ञापन

मेरे कानों में एक आवाज गूंजती है 
प्रियंका शुक्ला ने अंग्रेजी में तीन प्वाइंट में सुसाइड नोट लिखा। जिसमें लिखा-  मैं प्रियंका शुक्ला, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। मैं टिनिटस से ग्रस्त हूं। मेरे कानों में एक आवाज गूंजती रहती है जो मुझे मेरी नाकामियों का अहसास कराती है, जो याद दिलाती है कि मैं पढ़ाई में कुछ विशेष नहीं कर पाऊंगी।

मेरा जीवन सिर्फ सामान्य रूप से जीने के लिए है। मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही हूं। मेरे परिवार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। पुलिस से मेरा आग्रह है कि इस घटना में मेरे परिवार या परिचित को परेशान न किया जाए।

घर में कई दिनों से अकेली थी प्रियंका
जानकारी के अनुसार ग्रेटर गंगा कॉलोनी निवासी पिता कांता प्रसाद शुक्ला और मां विद्या शुक्ला बीते 12 अप्रैल को  अपने पैतृक गांव जिला महोबा के रिटोली गए थे। प्रियंका घर में अकेली रह रही थी। पिता के अनुसार मेरा मोबाइल नंबर बीएसएनएल का है। गांव में नेटवर्क न होने के चलते वह पिछले चार दिनों से प्रियंका से बात नहीं कर पाए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें कॉलोनी के लोगों ने किसी प्रकार उन्हें सूचना दी। जिसके बाद वह वापस लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी ठुकराई
प्रियंका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस में एमए किया था। उसके बाद नेट क्लियर हो गया था। डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी भी मिल गई थी। परंतु प्रियंका के कुछ बड़ा बनने के विचार ने उस नौकरी को ठुकरा दिया। उसके यूपीएससी के सभी ऐटेम्पट निकल गए थे।

केवल पीसीएस के ऐटेंप्ट बचा था। पुलिस की माने तो 22 अप्रैल को यूपीएससी का रिजल्ट आया। जिसमें प्रियंका ने लड़कियों के यूपीएससी क्लियर होने के रिजल्ट को देखा। उसे वहीं, अपनी नाकामी का अहसास होने लगा। जोकि उसने अपने सुसाइड नोट में भी लिखा। 

अधिकारी बनने के बाद शादी करने का था सपना
गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह की माने तो प्रियंका बहन-भाईयों में सबसे बड़ी है। दो छोटे भाई अभिनव और अंकित शुक्ला की नौकरी लग चुकी है। दोनों अपने परिवारों के साथ गुरुग्राम और पुणे में नौकरी करते हैं। प्रियंका का उसका सपना था कि अधिकारी बनने के बाद ही शादी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed