फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipality Shamli responsible for polluting Krishna River

Shamli News: कृष्णा नदी को प्रदूषित करने के लिए नगर पालिका शामली जिम्मेदार

Sat, 16 Mar 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Municipality Shamli responsible for polluting Krishna River
शामली। शामली में कृष्णा नदी को लगातार प्रदूषित किया जा रहा है। गंदा पानी डालने के कारण कृष्णा नदी प्रदूषित होती जा रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर, शामली के अधिकारियों ने जांच में इसके लिए नगर पालिका शामली को जिम्मेदार माना है। कृष्णा नदी को प्रदूषित करने के लिए जिम्मेदार नगर पालिका शामली के ईओ रामेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए विभागीय अधिकारियों ने लखनऊ मुख्यालय रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने लखनऊ मुख्यालय भेजी रिपोर्ट में बताया कि नगर पालिका परिषद शामली क्षेत्र से गुजर रही हिंडन नदी की सहायक नदी कृष्णा नदी में एक नाले के माध्यम से घरेलू जल, मल से जनित सीवरेज का निस्तारण किया जाता है। वर्तमान में शामली में मौजूद उक्त ड्रेन से साप्ताहिक जल नमूने एकत्र कर विश्लेषण किया जाता है। इससे स्पष्ट है कि ड्रेन के माध्यम से अशुद्धिकृत उत्प्रवाह का निस्तारण नदी में किया जा रहा है। उक्त ड्रेन नगर पालिका परिषद शामली के क्षेत्र में आता है। तथ्यों के आधार पर नगर पालिका परिषद शामली से जनित सीवरेज को बिना शुद्धिकृत किए हिंडन नदी की सहायक नदी कृष्णा नदी में निस्तारित किए जाने के कारण उत्तरदाई संस्था नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह के विरुद्ध जल अधिनियम 1974 यथा संसोधित की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की जाती है।
विज्ञापन

कृष्णा नदी को प्रदूषित करने में नगर पालिका की कोई गलती नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र का पानी बिना ट्रीटमेंट के नदी में डाला जाता है। जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी, जिसमें मैं भी सदस्य था। जांच में औद्योगिक क्षेत्र द्वारा ही कृष्णा नदी को प्रदूषित करने की बात सामने आई थी। पानी के ट्रीटमेंट के लिए एक करोड़ 22 लाख रुपये के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंजूरी मिल चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने जमीन भी उपलब्ध करा दी है मगर सहारनपुर की कंपनी प्लांट का निर्माण नहीं कर रही, जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed