फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal workers' strike ends

एडीएम के आश्वासन पर पालिकाकर्मियों की हड़ताल खत्म

Fri, 23 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Municipal workers' strike ends
नौ दिन से पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे कर्मचारी
विज्ञापन

चार दिन से सफाईकर्मियों के हड़ताल में शामिल होने से कूड़े का नहीं हुआ था उठान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर पालिका में कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल व धरना नौवें दिन भी जारी रहा। सफाईकर्मियों के हड़ताल में शामिल होने से चार दिन से कूड़े का उठान नहीं हुआ। शाम को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल व धरना समाप्त कर दिया। वहीं, शनिवार से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
नगर पालिका के लिपिक लक्ष्मण सिंह के निलंबन व मोहर्रिर गजेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होने के विरोध में स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट के तत्वावधान में बीती 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना जारी था। चार दिन से सफाईकर्मी भी हड़ताल में शामिल हो गए। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। बारिश होने से उनमें दुर्गंध उठनी शुरू हो गई। कर्मचारियों की मांग थी कि पालिका के दोनों कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही पिछले महीने सफाई कर्मचारी भूरिया देवी की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में नौ पालिका कर्मियों व 40 अज्ञात के खिलाफ पुलिस में दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करने समेत कई अन्य मांगे रखी गई थी। शुक्रवार को सुबह कर्मचारी धरने पर रहे और सफाई व्यवस्था ठप रही। शाम को करीब चार बजे एडीएम संतोष कुमार सिंह व पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह ने धरने पर बैठे कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। एडीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल व धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया ने बताया कि एडीएम ने उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी गई है। शनिवार से कर्मचारी काम शुरू कर देंगे। इस अवसर पर महासंघ के सचिव आजम खां, प्रदीप मायूस, बनत यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र, संजीव निर्वाल, गजेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, सुनील बंसल, मिंटू, आदेश सैनी, प्रवीण वाल्मीकि, अरविंद, नानक, राकेश, मनीष गहलोत, दीपक चंद्रा, राजन, हंसराज, संतराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed