{"_id":"62c9c5c9762e673b4976b6f2","slug":"municipal-workers-cleaned-on-kanwar-marg-shamli-news-mrt5963599127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर पालिकाकर्मियों ने किया साफ-सफाई का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर पालिकाकर्मियों ने किया साफ-सफाई का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसके तहत शामली-कैराना मार्ग पर पालिकाकर्मियों द्वारा सड़क किनारे खड़ी झाड़ियां और घास को काटकर सफाई की गई।
14 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों के चलते नगरपालिका के कर्मचारी शामली-कैराना मार्ग की सफाई में लगे हैं। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि शामली में शिव मंदिर गुलजारी वाला से लेकर पूर्वी यमुना नहर पुल तक सड़क की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी घास एवं झाड़ियों आदि की कटाई कर सफाई जारी है। सड़क किनारे लगे गंदगी व कूड़े के ढेर हटवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर सफाई अंतिम चरण में है। इसे एक-दो दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।