{"_id":"687beb4459ca9130e809e0cb","slug":"municipal-chairmans-whatsapp-account-hacked-and-closed-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146001-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पालिकाध्यक्ष का व्हाटसएप अकाउंट हैक, बंद हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पालिकाध्यक्ष का व्हाटसएप अकाउंट हैक, बंद हुआ
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका शामली के अध्यक्ष अरविंद संगल का व्हाटसएप अकाउंट हैक कर लिया गया। पालिकाध्यक्ष ने व्हाटसएप के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन एक सप्ताह बाद भी व्हाटसएप चालू नहीं हो सका। उन्होंने साइबर के शातिरों द्वारा व्हाटसएप हैक किए जाने की आशंका जताई है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 12 जुलाई की रात 8.41 बजे उनका व्हाटसएप अकाउंट हैक हो गया। व्हाटसएप चालू करने की कोशिश की, लेकिन वह चालू नहीं हो सका। मोबाइल फोन के मैकेनिकों को भी दिखाया, लेकिन प्रयास के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने साइबर के शातिरों द्वारा व्हाटसएप हैक किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन में कॉल चालू है। कॉल आ भी रही और जा रही है और बात भी ठीक हो रही है, लेकिन व्हाटसएप पर न तो काेई मैसेज आ रहा है और न ही मैसेज जा पा रहा है, जिससे उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने व्हाटसएप पोर्टल पर ऑनलाइन की हुई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी संजीव भटनागर का कहना है कि अभी इस मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। मोबाइल फोन की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि व्हाटसएप हैक हुआ है या अन्य किसी कारण से यह समस्या बनी है। जांच के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।