फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal Chairman along with his family survived the accident on Meerut-Karnal Highway.

Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे में पालिका अध्यक्ष परिवार समेत बचे

Tue, 17 Sep 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Chairman along with his family survived the accident on Meerut-Karnal Highway.
शामली के नगरपालिकाध्यक्ष की मेरठ-करनाल हाईवे पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। स्त्रोत सोशल मीडिया
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास नगरपालिका के अध्यक्ष अरविंद संगल की कार जंगली पशु के टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पालिकाध्यक्ष अपनी पत्नी व बेटी के साथ नोएडा से शामली लौट रहे थे। उनकी बेटी पैर में कांच लगने से घायल हुई है।
विज्ञापन

अरविंद संगल अपनी पत्नी मीनू संगल व बेटी वैष्णवी के साथ कार से शनिवार को नोएडा अपनी धेवती के कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात लौट रहे थे। कार को चालक जोनी निवासी गोहरनी चला रहा था। पालिकाध्यक्ष व उनकी पत्नी पीछे जबकि बेटी आगे बैठी थी। रात में करीब 12 बजे जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा को पार कर भूनी चौराहे के पास कार के आगे अचानक खेत से निकलकर जंगली पशु आ गया और कार के बोनट पर चढ़ गया। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आगे का शीशा टूट गया। उस समय कार की गति धीमी होने के कारण पालिकाध्यक्ष परिवार समेत सुरक्षित बच गए। इस हादसे में उनकी बेटी वैष्णवी के पैर में शीशे का टूटा कांच घुसने से घायल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed