फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mummy, father playing ludo, carrom in lockdown

लॉकडाउन में मम्मी, पापा संग बच्चे खेल रहे लूडो, कैरम

Fri, 27 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mummy, father playing ludo, carrom in lockdown
लॉकडाउन में मम्मी, पापा संग बच्चे खेल रहे लूडो, कैरम
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में लंबे समय बाद परिवार के सदस्य अपने परिवार के साथ पहली बार इतना लंबा वक्त गुजार रहे हैं। पढ़ाई के साथ गेम का भी लुत्फ उठाया जा रहा है।
लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। इतना लंबा वक्त एक साथ गुजारने का मौका भी सालों बाद मिला है। शहर के चौधरी चरण सिंह कालोनी की सिमरन और देवांश दोनों भाई बहन जमकर शतरंज का मजा ले रहे हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई सुबह उनके साथ योग करते हैं और दोपहर में लंच के बाद शतरंज खेल रहे हैं।
विज्ञापन

माजरा रोड निवासी आरव अपने मम्मी के साथ वीडियो गेम खेल रहा है। आरव की मम्मी पूजा ने बताया कि वह मोबाइल गेम ज्यादा देर नहीं खेलने देती लेकिन बच्चे नहीं मानते। वह अपना सभी पसंदीदा टीवी सीरियल देख रही है। इसी तरह कमला कालोनी में भी अनन्या अपने पापा और मम्मी के साथ सुबह योग करती है और नाश्ते के बाद घर में सब मिलकर लूडो खेलते हैं। अन्नया ने बताया कि दोपहर में मम्मी पढ़ाई भी कराती हैं लेकिन शाम को वह अपनी छत पर क्रिकेट खेलते हैं। सीबी गुप्ता कालोनी, कांबोज कालोनी में भी बच्चे अपने परिजनों के संग खूब लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed