फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mumbai's light weight jewellery which looks heavy is attracting women

Shamli News: महिलाओं को लुभा रहे भारी दिखने वाले मुंबई के हल्के वजन के आभूषण

Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mumbai's light weight jewellery which looks heavy is attracting women
शहर की नेहरू मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए लगी म​हिलाओं की भीड़। संवाद
- विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध हैं आभूषण, बिक्री से सराफा कारोबारी खुश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के कारण महिलाओं को हल्के वजन के आभूषण अधिक पसंद आ रहे हैं। सराफा बाजार में हल्के वजन में भारी दिखने वाले सोने-चांदी के आभूषणों की विभिन्न डिजाइन उपलब्ध है। महंगाई के बाद भी महिलाओं में आभूषण खरीदने के लिए उत्साह से सराफा कारोबारी खुश हैं।
सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके बाद भी महिलाओं में सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ, लेकिन महंगाई के कारण महिलाएं हल्के वजन में भारी दिखने वाली डिजाइन के आभूषणों को अधिक पसंद कर रही हैं। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण में अब हल्के वजन में भारी नजर आने वाले आभूषण कई डिजाइनों में उपलब्ध हैं। दाम बढ़ने कारण महिलाएं कम बजट में हल्के वजन के भारी दिखाई देने वाले आभूषण खूब खरीद रही हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी शानू व सुभाष ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में महिलाओं को कम वजन में भारी नजर आने वाले आभूषण खूब पसंद आ रहे हैं। सराफा व्यापारियों ने बताया कि यह महिलाओं को मुंबई और दिल्ली से बने हुए आभूषण काफी पसंद आ रहे हैं। मंगलवार को शहर के वर्मा मार्केट में ज्वेलर्स के यहां महिलाओं की खूब भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिसौली से खरीदारी करने पहुंची रविता ने बताया कि उन्होंने कानों की ज्वेलरी खरीदी है। यह मुंबई में बनी हुई है, जो काफी आकर्षक और दिखने में भारी लग रही है, लेकिन इसका वजन केवल 3.5 ग्राम ही है। गांव सिंभालका की सरोज ने भी अंगूठी खरीदते हुए बताया कि महंगाई काफी हो गई बस अब तो सोने की ज्वेलरी बड़ा सोचकर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने केवल पांच ग्राम की ही अंगूठी खरीदी है।
- पिछले पांच दिनों के सोने-चांदी के दाम
दिनांक -सोना प्रति 10 ग्राम - चांदी प्रति किग्रा
27 अगस्त - 1,00,170 रुपये -1,15,000 रुपये
28 अगस्त -1,00,770 रुपये -1,18,000 रुपये
29 अगस्त - 1,01,270 रुपये -1,20,000 रुपये
30 अगस्त -1,01,570 रुपये -1,20,000 रुपये
31 अगस्त -1,03,670 रुपये -1,19,000 रुपये
नोट : रेट शामली बाजर से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed