फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Multiplex cinema halls will be built in the district

Shamli News: जिले में बनेंगे मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर

Sun, 15 Jun 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Multiplex cinema halls will be built in the district
शामली। जिले में जल्द मल्टीप्लेक्स सिनेमा का दौर शुरु होने वाला है। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में एक सिनेमा तैयार हो चुका है। इसमें अगले सप्ताह पहली फिल्म हाउस फाइव प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा एसटी तिराहे पर दो सिनेमाघर चलेंगे।
विज्ञापन

इनमें से एक दीपावली के माैके पर चालू होगा जबकि एक अन्य सिनेमा अगले साल फरवरी के महीने में चालू हो जाएगा। सरकारी स्तर पर प्रशासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासन का कहना है कि शहरवासियाें के लिए यह मनोरंजन का साधन होगा जबकि सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

पानीपत रोड पर मल्टीप्लेक्स सिनेमा अधिराज वन और दो का निर्माण कराया गया है। मल्टीप्लेक्स सिनेमा में 92-92 सीटों की व्यवस्था है। अगले सप्ताह दोनों सिनेमा घर चालू हो जाएंगे। सिनेमा में चार शो संचालित रहेंगे। पहला शो सुबह नाै बजे से लेकर रात्रि नाै बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1960 के दशक तक शामली शहर के बीचो बीच प्रेम और अशोका सिनेमाघर थे। वर्ष 1970 के दशक में अजंता और विजय सिनेमा और वर्ष 1980 के दशक में गगन और न्यू गगन, वर्ष 1990 के दशक में मयूर- चौधरी और एससी सिनेमा घर चालू हुए थे।
वर्ष 2010 के बाद सिनेमा एवं फिल्म उद्योग में मंदी का दौर शुरु हो गया। हालत यह बने कि शामली के पानीपत रोड पर गगन और न्यू गगन,मयूर और चौधरी सिनेमा शादी विवाह मंडप में तब्दील हो गए। प्रेम, अशोका, अजंता सिनेमा के भवन पर मार्केट बन गया। विजय सिनेमा वर्ष 2020 में कोरोना काल के दाैर में बंद हो गया।

सिनेमा और फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा : शामली। साईमा एवं लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि मल्टीप्लेक्स सिनेमा चालू होने से सिनेमा और फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed