फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP honored meritorious in Shamli

सांसद ने शामली में मेधावियों को किया था सम्मानित

Sun, 26 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
MP honored meritorious in Shamli
सांसद ने शामली में मेधावियों को किया था सम्मानित
विज्ञापन

शामली। कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी दस दिन पहले शामली में आए थे। उन्होंने दो स्कूलों में पहुंचकर मेधावियों को सम्मानित किया था। इसके अलावा कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले थे। सांसद के कोरोना पॉजिटिव आने से उनके संपर्क में आने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है।

कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आना जिले में चर्चा का विषय बना रहा। 17 जुलाई को सांसद शामली आए थे। उन्होंने दो स्कूलों में पहुंचकर मेधावियों को सम्मानित भी किया था। इसके अलावा कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले थे। हालांकि उस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया था। इसके बाद भी संपर्क में आने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में सीएमओ डा. संजय भटनागर का कहना है कि किसी व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से दस दिन पहले तक जो उसके संपर्क में आया हो, उसे अपनी जांच करानी चाहिए और एहतियात बरतनी चाहिए। किसी व्यक्ति में कोरोना का कोई लक्षण नजर आता है तो उसकी स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed