फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP Chandrashekhar reached among the farmers at the protest site

Shamli News: धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे सांसद चंद्रशेखर

Mon, 13 Jan 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar reached among the farmers at the protest site

विज्ञापन
हल्दौर। गांव बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल का गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने को लेकर धरना 36 दिनों से जारी है। वहां पहुंचे आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने किसानों को उनकी मांग शीघ्र पूरा कराए जाने का भरोसा दिलाया। उनके साथ मिलकर उनके हक की लड़ाई लड़ने की बात भी कही।
रविवार को बाटपुरा में अनेक किसान पिछले 36 दिनों से बिलाई चीनी मिल का गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने को लेकर नियमित रूप से धरना प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। रविवार को नगीना सांसद एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनारत किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों से सोमवार को गन्ना आयुक्त से वार्ता कर उनका गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तन कराए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर मांगे शीघ्र पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की भी रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हरिओम सिंह, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र राणा, नहटौर विधानसभा प्रभारी आलोक भारती, सोधीराम सिंह सैनी, रोहित तोमर, रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed