फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mountain of garbage on Bhainswal road, people forced to live in foul smell

Shamli News: भैंसवाल मार्ग पर कूड़े का पहाड़, दुर्गंध में जीने को मजबूर लोग

Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mountain of garbage on Bhainswal road, people forced to live in foul smell
शामली भैंसवाल रोड पर कूडे की बदबू से बचने के लिये   रूमाल  लेपेट कर गुजरते लोग
शामली। शहर के भैंसवाल मार्ग पर कूड़े का पहाड़ लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए हजारों टन कूड़े से निकलती दुर्गंध के बीच लोग जीने को मजबूर है, लेकिन पालिका अधिकारी लोगों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इस वजह से अभी तक कूड़ा निस्तारण का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद शामली की भैंसवाल मार्ग पर करीब 40 बीघा भूमि को डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। इस ग्राउंड पर करीब तीन दशक से अधिक समय से शहर से निकलने वाला कूड़ा डाला जाता है। कूड़े का समय पर निस्तारण न होने से आज हालात ये है कि कूड़े का बड़ा पहाड़ नजर आता है। इतना ही नहीं मृत पशुओं व जानवरों को भी डंपिंग ग्राउंड में गड्ढ़ा खोदकर दबाया जाता है। भैंसवाल मार्ग से गुजरने वाले लोग और इसके आसपास की कॉलोनी हरदेव नगर, बलजीत काॅलोनी व वेद विहार के लोग परेशान है। कूड़े से हर समय दुर्गंध आती रहती है और लोगों को इस मार्ग से गुजरते समय मुंह व नाक पर कपड़ा लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

हजारों टन कूड़े का निस्तारण करना नगरपालिका के लिए बड़ी चुनौती बनी है। इस कूड़े के ढेर की वजह से इस भूमि पर अभी तक आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। निर्माण कंपनी के अधिकारी कूड़े के पहाड़ को देखकर वहां पर प्लांट का निर्माण करने से हाथ खड़े कर चुके हैं, जिससे यह समस्या जस की तस रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण न करने पर पालिका ने कंपनी को जारी किया नोटिस
नगरपालिका ने करीब एक साल पहले दिल्ली की कंपनी को डंपिंंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए कूड़े के पहाड़ का निस्तारण करने के लिए ठेका दिया गया था। कंपनी ने कई माह बाद मशीन लगाकर कुछ दिन तक कूड़ा निस्तारण का कार्य किया, लेकिन बाद में बंद कर दिया था। बरसात के मौसम में कूड़ा निस्तारण का काम बंद रहा है। कूड़ा निस्तारण न होने पर पालिका की तरफ से ठेका कंपनी को नोटिस जारी किया जा चुका है।

डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए कूड़े के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी को ठेका दिया गया है। बरसात की वजह से कूड़ा निस्तारण का कार्य बंद चल रहा था। ठेका कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। दो दिन पहले कंपनी से काम शुरू किया है। ठेका कंपनी को कूड़ा निस्तारण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।
-अरविंद संगल, नगर पालिकाध्यक्ष शामली
ये बोले भैंसवाल मार्ग के नागरिक
सोनू गुप्ता ने कहा कि भैंसवाल मार्ग पर कूड़े के ढेर से हर समय दुर्गंध आती है। शिकायतों के बाद भी इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है।
इमरान मिर्जा ने कहा कि कई साल से यहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। डंपिंंग ग्राउंड बस्ती के बीच आ चुका है, इस पर अधिकारियों को ध्यान देकर लोगों को दुर्गंध से बचाना चाहिए।
प्रमोद कुमार का कहना है कि कई बार यहां से कूड़ा हटाने की मांग पालिका अधिकारियाें से पूर्व में की जा चुकी है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। समस्या जस की तस है।

हर्ष निर्वाल का कहना है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी इतनी तेज दुर्गंध आती है कि मुंह पर कपड़ा लगाना पड़ता है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

शामली भैंसवाल रोड पर कूडे की बदबू से बचने के लिये   रूमाल  लेपेट कर गुजरते लोग

शामली भैंसवाल रोड पर कूडे की बदबू से बचने के लिये   रूमाल  लेपेट कर गुजरते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed