फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Motivated to stay fit by cycling

एनसीसी कैडेटो ने साईकलिंग कर फिट रहने को किया प्रेरहित

Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Motivated to stay fit by cycling
शामली राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइक्लिंग रैली में भाग लेते एन? - फोटो : SHAMLI
साइक्लिंग कर फिट रहने को किया प्रेरित
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में 85 बटालियन एनसीसी शामली सब यूनिट के कैडेटों द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइक्लिंग का आयोजन किया गया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट कालेज से साइकिल चलाते हुए खेड़ी नहर पुल से कैराना रोड होते हुए वापस कालेज पहुंचे। इस दौरान कैडेटों ने नागरिकों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया और खुद फिट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कोविड 19 के अंतर्गत सभी सावधानियों और नियमों का पालन किया और सभी कैडेट्स ने मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रहने के लिए फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत अगस्त 2019 से की थी। कार्यक्रम का उद्देश्य महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आपको स्वस्थ बनाना और फिट रहना है और अन्य सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी कैडेटों को फिट इंडिया के अंतर्गत एनसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने और फिट इंडिया कार्यक्रम को जागरूकता अभियान बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अभिनव, नमन, रजत, कार्तिक, दीपक, धीरज, विनीत, प्रियांशु, लक्ष्य, शिवम, विक्रांत, आसिफ आदि कैडेट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed