{"_id":"66e5fc8457ea0ddf530893ca","slug":"mothers-condition-worsens-in-clinic-death-shamli-news-c-26-1-sal1002-128180-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: क्लीनिक में बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: क्लीनिक में बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत
Sun, 15 Sep 2024 02:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
कैराना। नगर के मोहल्ला आलखुर्द में निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व में इसी मोहल्ले में एक अन्य क्लीनिक में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हुई थी।
नगर के मोहल्ला आलखुर्द में स्थित एक निजी क्लीनिक पर मोहल्ले की ही महिला को प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि महिला ने क्लीनिक में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर क्लीनिक से रेफर कर दिया गया। बाद में दूसरे हॉस्पिटल ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। बता दें कि नगर में कई निजी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। गत 29 अगस्त को गांव इस्सापुर खुरगान निवासी एक महिला की मोहल्ला आलखुर्द में ही बाईपास के निकट स्थित प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद एसीएमओ की ओर से क्लीनिक संचालक नफीस के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब इसी मोहल्ले में दूसरे क्लीनिक का यह मामला सामने आया है।