{"_id":"68d04a2675f018a79f0d6024","slug":"mother-will-come-riding-on-an-elephant-navratri-will-be-of-ten-days-shamli-news-c-26-1-aur1003-150094-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां, दस दिन का होगा नवरात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां, दस दिन का होगा नवरात्र
विज्ञापन
शामली में हनुमान रोड पर नवरात्रों में पूजन के समान की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अश्विन मास की प्रतिपदा यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। दशहरा दो अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस बार नवरात्र दस दिन का होगा।
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार माता का आगमन हाथी यानी गज पर होगा, इसे शुभ माना जाता है। माता का प्रस्थान मनुष्य के कंधे पर होगा। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.09 बजे से 8.06 बजे तक रहेगा। पंडित तपेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म से उदया तिथि मान है। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। बताया कि 25 और 26 सितंबर को चतुर्थी रहेगी। दो दिन चतुर्थी का मान रहेगा। इसके चलते नवरात्र 10 दिन का हो जाएगा।
महानवमी एक अक्तूबर और विजयदशमी का पर्व दो अक्तूबर को मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्र के दिन शुक्ल और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और हस्त योग का संयोग भी बन रहा है। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। घटस्थापना के शुभ मुहूर्त के बाद 9.05 से 11.35 बजे तक शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा अगर कोई इस समय पूजा न कर सके तो अभिजीत मुहूर्त में यानी 11.49 से 12.38 तक भी घटस्थापना की जा सकती है।
-22 सितंबर पहला दिन - मां शैलपुत्री
-23 सितंबर दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी
-24 सितंबर तीसरे दिन -मां चंद्रघंटा
-25 सितंबर तीसरे दिन -मां चंद्रघंटा
-26 सितंबर चौथे दिन -मां कूष्मांडा
-27 सितंबर पांचवा दिन -मां स्कंदमाता
-28 सितंबर छठा दिन -मां कात्यायनी
-29 सितंबर सातवां दिन-मां कालरात्रि
-30 सितंबर आठवां दिन-मां महागौरी
-01 अक्तूबर नौवां दिन-मां सिद्धिदात्री
-नवरात्र को लेकर बाजार रहे गुलजार
शामली। शारदीय नवरात्र की तैयारी में बाजार गुलजार रहे। नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, मुख्य मार्ग, हनुमान रोड, लाल सिंह मार्केट में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
लोगों ने माता रानी की पूजा के लिए नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूपबत्ती, लाेंग, कपूर की खरीदारी की। दुकानदार रवि व मोहन का कहना है कि पूजन सामग्री की कीमतें पिछले साल की तुलना में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ी हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की खरीदारी में कोई कमी नहीं दिख रही है।