फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother to Corona give restraint route

संयमित दिनचर्या अपनाकर दी कोरोना को मात

Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mother to Corona give restraint route
शामली। तेजी से बढ़ रहा कोरोना खौफ फैला रहा है लेकिन इस जानलेवा संक्रमण से लोग हौसले के साथ लड़ रहे हैं। नाला पटरी निवासी रवि संगल व उनके परिवार के सदस्यों ने बेहद संयमित दिनचर्या अपनाकर कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

रवि संगल के पिता समेत परिवार के दस लोग 28 मार्च को संक्रमित पाए गए थे। उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था जबकि परिवार के अन्य सदस्य होम आइसोलेट थे। घर में केवल दो सदस्यों की ही जांच रिपोर्ट नेगेेटिव थी। इसलिए उन्हें अलग कर दिया गया था। परिवार का कोई सदस्य उनसे नहीं मिलता था। रवि संगल बताते हैं कि 15 दिनों तक सभी ने गरम पानी पिया और तीन में तीन से चार बार भाप ली। गर्मी होने के बावजूद पंखा तक नहीं चलाया। वह बताते हैं कि संक्रमित व्यक्ति को इच्छा नहीं होने पर भी भोजन जरूर करना चाहिए। भले ही थोड़ा-थोड़ा खाते रहें। फलों एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें। वह बताते हैं कि चिकित्सक उन्हें दिन में कई बार फोन करके अपडेट लेते थे। वह बताते हैं कि कोरोना बेहद खतरनाक है। इससे सावधानी रखकर ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed