{"_id":"58ebcd824f1c1be275cf4fb8","slug":"mother-cheers-in-temples-on-chaturdashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्दशी पर मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्दशी पर मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
शामली, अमर उजाला बयूरो
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मां दुर्गा चतुर्दशी के मौके पर शहर के राजो मोहल्ला में मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा अर्चना के बाद दो दिवसीय मेला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीददारी की। मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की अलग-अलग बसें रवाना हुईं।
सोमवार को शहर के मोहल्ला राजो में स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में सुबह से मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु आना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने मां चौदस देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी। दो दिवसीय मेला मंगलवार तक चलेगा। श्री हनुमान धाम रोड से मां शाकुंभरी देवी सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की एक बस मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुई। बस को वीणा अग्रवाल, लक्ष्मीबाई, अनीता बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल बंसल, संदीप सिंघल, महेश गर्ग, हेमराज गुप्ता, मोहन शर्मा, सुरेश कुमार, राकेश गर्ग, अनिल संगल, प्रदीप मित्तल, पवन गोयल, रेखा गोयल, प्रवीण बंसल मौजूूद रहे। हनुमान धाम से श्रद्धालुओं की दूूसरी बस को अध्यक्ष इंद्रसेन संगल ने रवाना किया। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत की अमृत वर्षा हनुमान धाम पर दोपहर तीन बजे से छह बजे तक अमित ठाकुर द्वारा की जाएगी। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, भौरीलाल, नरेंद्र धीमान, मुन्नू, विनीत संगल, चंद्रप्रकाश, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, कैराना में श्रीदुर्गा चतुर्दशी के पावन अवसर पर कस्बे के विभिन्न मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। सिद्धपीठ प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में चांदी के छतर, हलवा पूरी चढ़ाकर मन्नत मांगीं। इसके अलावा वहीं, मोहल्ला गुंबद स्थित मां संतोषी और नवदुर्गा मंदिर में सुबह के समय श्रद्धालुओं ने मां के कीर्तन का आनंद लिया। शाम के समय मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
दुर्गा मंदिर में पूजन के लिए उमड़ी भीड़
गढीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता स्थित दुर्गा मंदिर पर चतुर्दशी पर पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह मंदिर पर हवन पूजा किया गया, जिसमें गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड़, पठानपुरा, कैल शिकारपुर, खेडकी, हसनपुर, ओदरी, पेलखा आदि गांव से आए भक्तों ने पूजा अर्चना की। सुबह से शाम तक दुर्गा माता के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों व गांव की सुख-शांति के लिए मन्नत मांगी। दुर्गा मंदिर कमेटी अध्यक्ष राममोहन शर्मा ने बताया कि चतुर्दशी पर मंदिर पर मेला लगता है। शाम को महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हलवे पुरी, कढ़ी चावल, का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मां का गुणगान किया गया। इस अवसर पर बिजेंद्र सभासद, सुरेश सैनी, मुकेश गोयल, सुनील भगत, मैनपाल, अमित सैनी, ओमवीर, नरेंद्र तोमर, रामपाल चौधरी, राहुल सैनी, मांगेराम गिरि, योगी बाबा कमलनाथ आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।