फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Most of the families of youths suffering

युवकों के परिवारों का हाल बेहाल

Sun, 26 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 26 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Most of the families of youths suffering
- फोटो : demo pic
जलालाबाद।  कस्बा जलालाबाद में पथराव और फायरिंग के दौरान मारे गए दोनों युवकों के परिवार की माली हालत खराब है। सलमान का पिता युसुफ नेत्रहीन है। परिवार में उसके भाई विवाह के उपरांत अलग अलग स्थान पर जाकर अपने परिवार के साथ रह रहे है। नेत्रहीन पिता सलमान की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन


पहले मुफलिसी में जीवन यापन कर रहे परिवार पर सलमान की मौत पहाड़ बनकर टूटी। ऐसे में जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए। उन्होंने अपनी तरफ से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की और भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


वहीं, मुजाहिद का परिवार भी बेहद निर्धन है। उसके पिता मंजूर फलों की ठेली लगाकर परिवार का पालन पोषण करते है। मुजाहिद की पांच बहनों में से जैसे तैसे दो की शादी हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबी के बावजूद पिता मंजूर अपने बेटे मुजाहिद को अच्छी से अच्छी तालीम देने के इच्छुक थे। मुजाहिद सातवीं कक्षा का छात्र था। अचानक घर का चिराग बुझ जाने से परिवार घुटन महसूस कर रहा है।

गरीब बेगुनाहों की मौत होने पर अशरफ अली खां के अलावा कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी निर्धन परिवारों की मदद के लिए आगे नहीं आया है। इस दौरान सभासद नदीम खां, राकेश शर्मा, राजेन्द्र भगत, आजाद अली खां, अब्दुल गफ्फार आदि ने शासन प्रशासन से गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उधर, गांव के लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


खुलासे के लिए एसओजी समेत कई टीम गठित
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में बृहस्पतिवार शाम हुए पथराव और फायरिंग में दो युवकों की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एसओजी सहित कई टीमें गठित की हैं, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। सीओ थानाभवन सुनील त्यागी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व पुलिस की कई टीमें बनाकर दबिश दी जा रही हैं। आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगें। पीड़ित मशकूर खां व यूसुफ का कहना कि आरोपी युवक अपराधी व दबंग किस्म के है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले थाना चरथावल मुजफ्फरनगर में पंजीकृत है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।



घायलों की हालत में नहीं हुआ सुधार 
जलालाबाद। गंगोह रोड पर करीम बेग और शोबी खान पक्ष के बीच हुए टकराव के दौरान फायरिंग में घायल हुए पांच युवकों में मोहम्मद पुत्र शफीउल्ला, उजैर पुत्र रफीउल्ला, अरशद पुत्र जहीर अब्दुल पत्र जहीर व शायान पुत्र कय्यूम में से मोहम्मद व उजैर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि अभी पांचों घायल युवक मेरठ अस्पताल में भर्ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed