{"_id":"5b2163b14f1c1bf76e8b7eff","slug":"most-candidates-getting-certified-by-the-medical-criterion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की कसौटी पर खरे उतर रहे ज्यादातर अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल की कसौटी पर खरे उतर रहे ज्यादातर अभ्यर्थी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में बैठे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही एवं पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती 2015 के चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन में डाक्टरी परीक्षण मंगलवार से शुरू हुआ। जनपद से कुल 142 अभ्यर्थियों का डाक्टरी परीक्षण होना है। परीक्षण में ज्यादातर अभ्यर्थी फिट निकल रहे है। दो दिन में केवल एक अभ्यर्थी अनफिट मिला है।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में यूपी पुलिस में सिपाही और पीएसी के पदों पर 34716 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें 23200 पुरुष, 5800 महिला और 5716 पीएसी पदों पर आवेदन मांगे गए थे। हाईस्कूल और इंटर के अंकों की मेरिट पर आधारित यह भर्ती दो वर्ष से कोर्ट में विचाराधीन थी। मार्च में कोर्ट का फैसला आने पर भर्ती बोर्ड की ओर से मेरिट सूची जारी की गई। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों का डाक्टरी परीक्षण मंगलवार से पुलिस लाइन में शुरू हुआ। जनपद में आरक्षी पदों के केवल 142 अभ्यर्थियों का मेडिकल होना है। यह प्रक्रिया 18 जून तक जारी रहेगी। मंगलवार को 30 अभ्यर्थियों का मेडिकल हुआ। इसमें तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
सभी उपस्थित 27 अभ्यर्थी मेडिकल में फिट निकले। वहीं, बुधवार को 43 अभ्यर्थियों का मेडिकल होना था। जिसमें पांच अभ्यर्थी अन्य क्षेत्रों में नौकरी लग जाने के कारण अनुपस्थित रहे। केवल एक अभ्यर्थी ही अनफिट निकला। दस महिला अभ्यर्थियों में से सभी का मेडिकल फिट निकली। फिट अभ्यर्थियों के सभी के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। कमी होने पर उन्हें दूूर करने के लिए कुछ समय भी दिया गया। ज्यादातर अभ्यर्थियों की समस्या चरित्र प्रमाण पत्र को लेकर रही। सभी के फिंगर प्रिंट भी चेक किए गए। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार, नोडल अधिकारी डाक्टर रमेश चंद्रा, डाक्टर वीपी सिंह, डाक्टर दीपक, डाक्टर रामनिवास, डाक्टर रामकुमार एवं संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभ्यर्थी तरसते रहे पानी के लिए
पुलिस लाइन में मेडिकल कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए गर्मी में भी पानी की उचित व्यवस्था नहीं मिली। अभ्यर्थियों के लिए रखवाए गए पानी के कैंपर भी खाली हो गए। पेयजल के लिए अभ्यर्थी इधर-उधर भटकते नजर आए।
मेडिकल परीक्षण के समय होने वाली जांच
मेडिकल के समय चयनित पुलिस अभ्यर्थियों की सबसे पहले ऊंचाई एवं चेस्ट की मांप की गई। इसके बाद उनके घुटने चेक किए गए। आंखों में कलर विजन, दूर दृष्टि और निकट दृष्टि दोष को भी चेक किया गया। हाथ पैरों की नसों की जांच, हाथ पैर कहीं से टूटे फूटे तो नहीं है। पैर फ्लैट तो नहीं है। कानों की जांच की गई।
18 व 19 जून को दो-दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं पीएसी के पदों पर होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एएसपी और सीओ सिटी ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली।
बुधवार शाम को जनपद में 18 व 19 जून यूपी पुलिस आरक्षी एवं पीएसी के पदों के लिए होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एएसपी श्लोक कुमार और सीओ सिटी अशोक कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी पुस्तिका के अनुसार दिशा-निर्देशों से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने सभी से अभ्यर्थी के नाम और जन्मतिथि के लिए प्रवेश पत्र को सावधानी से जांचने और कोई भी कमी होने पर हेल्फ डेस्क को सूचित करने के लिए कहा। परीक्षा से दो घंटे पूर्व ही गेट प्रवेश के लिए खोला जाए। प्रवेश पत्र पर फोटो न होने पर किसी को भी अंदर न जाने दिया जाए। सभी अभ्यर्थियों के पहचान प्रमाण पत्र देखकर ही अंदर भेजे।
किसी भी अभ्यर्थी का ई-आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश न कराया जाए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले सभी की सघन तलाशी ली जाए। किसी भी अभ्यर्थी को दूसरे के स्थान पर न बैठने दिया जाए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जमा करा लिए जाएं। परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पहले ही परीक्षा पुस्तिका की सील खोलने के निर्देश दिए जाएं। आधा समय बीत जाने के बाद अभ्यर्थियों को सूचित किया जाए। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष से बाहर जाने दिया जाए। अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय संचार डिवाइस, मोबाइल, कैमरा, ब्लूटूथ, ईयरफोन आदि संचार के माध्यम को न ले जाने दिया जाए। महिलाओं को बड़े झुमके, हार, चेन, लोकेट व स्मार्ट घड़ी न पहनकर जाने दिया जाए। चप्पल व सैंडल ज्यादा ऊंची एड़ी वाले पहनकर न जाने दिया जाए। किसी भी अभ्यर्थी के जान पहचान वाले कर्मचारी की ड्यूटी न लगाई जाए। पहले ही बैठक कर पता करते हुए उसकी ड्यूटी काट दी जाए। इस दौरान शहर के सभी नौ परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन