{"_id":"689102efddc8a7513e063e17","slug":"mosquitoes-started-to-flourish-in-the-rain-the-risk-of-dengue-and-malaria-increased-shamli-news-c-26-1-smrt1047-147037-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश के कारण पुलिस लाइन का काम पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश के कारण पुलिस लाइन का काम पिछड़ा
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे बन रही नवीन पुलिस लाइन का निर्माण कार्य बरसात के कारण तय समय से पीछे हो गया है। संभावना है कि कि दीपावली के बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा।
एक मार्च 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीन पुलिस लाइन की आधारशिला रखी थी। 31 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश शासन ने 198 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इस परियोजना के निर्माण का जिम्मा इंदौर स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया था, जो पिछले ढाई साल से इस पर काम कर रही है।
लोक निर्माण विभाग भवन खंड के सहायक अभियंता महीपाल सिंह ने बताया कि महिला और पुरुषों के लिए 224 क्षमता की पुलिस बैरक, टाइप-4 श्रेणी के छह आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुलिस लाइन के स्कूल का ग्राउंड फ्लोर तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही फील्ड यूनिट, क्राइम ब्रांच कार्यालय, मिनी सुपरमार्केट, पुलिस क्लब, कैंटीन और टाइप-एबी श्रेणी के आवास का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी की परियोजना प्रबंधक जया यादव ने जानकारी दी कि अब तक लगभग 82 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 18 प्रतिशत कार्य बरसात खत्म होने के बाद दीपावली तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि दीपावली के बाद पुलिस लाइन का लोकार्पण किया जा सकता है। नई पुलिस लाइन के बनने से जिले के पुलिसकर्मियों को आवास, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी, जिससे कार्यक्षमता और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी।