{"_id":"5d150ced8ebc3e3c9b261cb6","slug":"morning-sunshine-and-booth-in-the-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धूप और दोपहर में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धूप और दोपहर में बूंदाबांदी
Fri, 28 Jun 2019 12:07 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सुबह चिलचिलाती धूप और दोपहर में बूंदाबांदी होने से उमस और बढ़ गई। नतीजतन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। पिछले चार दिन से लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से बुधवार की शाम तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को सुबह दिन निकलते ही धूप निकली। सुबह 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। थोड़ी देर के बाद आकाश में बादल छा गए।
दोपहर करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी होना शुरू हो गई। मामूली बूंदाबांदी के बाद मौसम सामान्य होगया। बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। कूलर और पंखा जवाब दे गए। बृहस्पतिवार को 18 किमी प्रति घंटे की दर से हवाएं चलने से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मौसम में बार -बार बदलाव आने का कारण गरम हवाओं का दबाव है। 30 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून आने का 29 जून निर्धारित किया गया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में वेस्ट यूपी के जिलों और दिल्ली-एनसीसीआर से पूर्व भी दस्तक दे सकता है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही के मुताबिक तीन-चार जुलाई को मानसून आने का कारण क्लीयर हो पाएगा।