{"_id":"62893d080f7e134f5430e38e","slug":"morning-raid-electricity-theft-caught-in-25-houses-shamli-news-mrt589611874","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग रेड : 25 घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग रेड : 25 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। सुबह के समय विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने नगर के दो मोहल्लों में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान 25 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा करीब 4.90 लाख रुपये बकाया वसूल किया गया।
कैराना नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 प्रतिशत लाइन लॉस चल रही है। लाइन लॉस को कम करने के लिए विद्युत विभाग ने अभियान चला रखा है। अभियान के तहत शनिवार सुबह करीब 4 बजे एसडीओ ओम प्रकाश बेदी के नेतृत्व में विद्युत विभाग व विजिलेंस की टीम ने मोहल्ला आलकलां व बेगमपुरा में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत कर्मचारियों ने बिजली चोरी करने वाले लोगों के घरों पर सीढ़ी लगाकर जांच की तो 25 घरों में बिजली चोरी होती मिली।
टीम ने वीडियोग्राफी कराने के बाद सभी केबलों को काटकर अपने कब्जे में ले लिया। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा 4.90 लाख रुपये बकाया वसूल किया गया। बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता राहुल कुमार, कय्यूम के अलावा लाइनमैन व पीएसी के जवान मौजूद रहे।