फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than 400 vehicles will be acquired

Shamli News: 400 से अधिक वाहन किए जाएंगे अधिग्रहित

Thu, 21 Mar 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
More than 400 vehicles will be acquired
शामली। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान और दूसरी ओर शादी-विवाह का सीजन होने के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मतदान से पूर्व ही जिलेभर से 400 से अधिक वाहनों को अधिग्रहित किया जाएगा। इसमें रोडवेज और प्राइवेट बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस दौरान दूसरे जिलों से पुलिस बल को लाने और ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की 50 से ज्यादा बसों की जरूरत होगी। सहारनपुर मंडल के आरएम योगेद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, लोकसभा चुनाव सपन्न कराने के लिए अभी तक 12 निगम की बसों को फोर्स के लिए भेजा गया है। लोकसभा चुनाव में यूपी रोडवेज की 150-200 बसों की मांग की जाएगी। पुलिस की डिमांड के मु़ताबिक निगम की बसों से पूर्ति की जाएगी। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस ऑफिसरों के अलावा पोलिंग पार्टी बस वाहन, पुलिस अफसरों के लिए बोलेरो, स्कार्पियों के अलावा अन्य वाहनों की जरूरत होगी। एआरटीओ रोहित राजपूत के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में 194 छोटे और 206 बड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। पुलिस अधिकारियों के लिए अलग से वाहनों की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

बुकिंग अभी से शुरू
होलाष्ट खत्म होने के बाद इस बार 13 अप्रैल से शादी-विवाह का सीजन शुरू हो रहा है। शादी विवाह के लिए विवाह मंडप से लेकर हलवाई, बसें, छोटे वाहन, टैंट व्यवसाई की बुकिंग शुरू हो गई है। शामली के पानीपत रोड स्थित विवाह मंडप के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि अप्रैल माह की शादी-विवाह के लिए 15 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। दूसरी ओर शादी विवाह के लिए बसों और छोटे वाहनों की बुकिंग की जा रही है। हाल यह है कि शामली जिले की टूरिस्ट बसों की ज्यादातर बुकिंग हो चुकी है। मिनी बस के स्वामी सुरेश राणा का कहना है कि 49 मिनी बसों में 15 और टूरिस्ट पचास बसों में से 45 टूरिस्ट बस की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed