फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than 300 incidents of theft in Karnataka and Rajasthan

300 से ज्यादा वारदातें: शातिरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, अफसर भी हैरान, ताला तोड़ने में माहिर है समयदीन

Thu, 01 Feb 2024 04:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 01 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

Shamli Crime News : कर्नाटक और राजस्थान में 300 से ज्यादा चोरी की वारदातें करने वाले शातिरों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये शातिर चोर दिन में रेकी करते थे और फिर रात चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
More than 300 incidents of theft in Karnataka and Rajasthan
शातिर चोर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक चोर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में मेरठ का सराफ भी गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से चोरी के 39 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चोरों ने जिले के अलावा कर्नाटक में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर चोरों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि शौक और खर्चे पूरे करने के लिए बंद मकानों को निशाना बनाते थे। वे दिन में रेकी करते थे और रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इन शातिरों ने शामली जिले के अलावा कर्नाटक व राजस्थान में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, वे पिछले कई साल से चोरी की वारदातें कर रहे हैं और अब तक 300 से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम देना सामने आया हैं।

विज्ञापन

चोरी कर कर्नाटक भाग जाते थे
चोरी की घटना करने के बाद ये कर्नाटक के बंगलुरु भाग जाते थे। अब भी दोनों बंगलुरु भागने की फिराक में थे। बंगलुरु में चोरी की घटनाएं करने के बाद फिर शामली आ जाते थे। एसओजी टीम प्रभारी राहुल सिसौदिया ने बताया कि पूछताछ में शातिरों ने राजस्थान के जयपुर में भी चोरी की घटनाएं करना बताया है। वहां समयदीप करीब डेढ़ साल पहले वह जेल भी गया है। बताया कि कर्नाटक के टंकुर जिले के थाना तिलक पार्क और रूरल एरिया थाने में उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज है। यहां भी समयदीन करीब दो साल जेल में रहा है। तीन-चार महीने पहले ही वह कर्नाटक से शामली आया था।

विज्ञापन

कन्नड़ भाषा बोलने और ताला तोड़ने में माहिर है समयदीन
एसओजी टीम के प्रभारी राहुल सिसौदिया ने बताया कि मूलरूप से कस्बा कांधला निवासी समयदीन स्थानीय भाषा बोलने के साथ ही कन्नड़ भाषा बोलने में भी माहिर है। इसके साथ ही वह ताला तोड़ने में भी एक्सपर्ट है। पूछताछ समयदीन ने बताया उसने कर्नाटक के कंटुर जिले के बुकसैंठ काॅलोनी निवासी रेशमा से शादी कर रखी है। उसके तीन लड़के हैं। सबसे बड़े लड़के की उम्र करीब 19 साल है। वह पुलिस से बचने के लिए नाम बदलता रहता था।

विज्ञापन

जिले में चोरी की 10 वारदातों का किया खुलासा
एसपी अभिषेक ने बताया पकड़े गए शातिर चोरों से पूछताछ में जिले में चोरी की दस घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनमें तीन दिन पहले दयानंद नगर गली नंबर 13 में विक्की उपाध्याय के घर में, इससे दस दिन पहले इसी मोहल्ले में गली नंबर पांच में इंजीनियर दीपक कुमार के घर में चोरी करके अलावा पूर्व में इसी मोहल्ले में दो अन्य घरों के ताले तोड़कर चोरी की है। इसके अलावा थानाभवन में चार, आदर्श मंडी व कांधला में एक-एक चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

कई महिलाओं के संपर्क में था समयदीन
समयदीन से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह कई महिलाओं के संपर्क में था। इनमें दिल्ली में रसियन महिला भी उसके संपर्क में आई थी। उसने कुछ समय पहले दिल्ली में भी किराये पर कमरा लिया था। महिलाओं पर भी वह खर्च करता था।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में एडीजी रहे प्रशांत कुमार ने 65 अपराधियों को कराया था ढेर, अब बनाया गया कार्यवाहक डीजीपी

एसपी अभिषेक ने बताया कि चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस का कार्य सराहनीय है।

यह भी पढ़ें: Meerut: थाने में भाकियू का धरना, गद्दे डालकर बैठे, खड़े किए ट्रैक्टर, जिला अध्यक्ष सहित 40 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed