फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acting UP DGP Prashant Kumar had killed 65 criminals in an encounter in Meerut zone

UP: मेरठ में एडीजी रहे प्रशांत कुमार ने 65 अपराधियों को कराया था ढेर, अब बनाया गया कार्यवाहक डीजीपी

Wed, 31 Jan 2024 02:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 02:51 PM IST
सार

Meerut News : यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए प्रशांत कुमार ने मेरठ में एडीजी रहते हुए 65 अपराधियों को ढेर कराया था।

विज्ञापन
Acting UP DGP Prashant Kumar had killed 65 criminals in an encounter in Meerut zone
कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए प्रशांत कुमार मेरठ जोन के एडीजी रहे हैं। उन्होंने तीन साल के अपने कार्यकाल में 65 कुख्यात अपराधियों को ढेर कराया।

विज्ञापन


1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार ने 15 जुलाई 2017 को एडीजी मेरठ जोन का पद संभाला था। अपने करीब तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने जोन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया। उनके कार्यकाल में करीब 2273 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 65 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया गया। 1332 अपराधियों को पैरों में गोली लगी।

विज्ञापन

इसके अलावा जोन में कोरोना महामारी के दौरान शासन की नीति के अनुसार, लॉकडाउन का अनुपालन कराना एवं जवानों को कोरोना से बचाने की दोहरी चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। खुद भी अधिकारियों के साथ फील्ड में जाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने बचाव के लिए योजना बनाकर शासन एवं जनता के सहयोग से फ्रंट लाइन ड्यूटी में लगे जवानों को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट प्रदान किए।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन

वर्ष 2017, 2018 एवं 2019 की कांवड़ यात्रा एवं मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया था। अयोध्या प्रकरण, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने एवं सीएए के विरोध आदि कई चुनौतियों का सामना करते हुए कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराते हुए कोई अप्रिय घटना घटित नहीं होने दी। इस दौरान सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया गया।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed