{"_id":"64e116549a1c00e3cb05edf4","slug":"more-than-150-deadly-potholes-in-seven-km-highway-shamli-news-c-26-1-sal1002-7594-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सात किमी हाईवे में डेढ़ सौ से ज्यादा जानलेवा गड्ढे, सितंबर माह में होगा पेचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सात किमी हाईवे में डेढ़ सौ से ज्यादा जानलेवा गड्ढे, सितंबर माह में होगा पेचवर्क
Sun, 20 Aug 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग की टूटी सडक पर भरा पानी
मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना बाईपास से लेकर सिम्भालका तक सात किमी लम्बी सड़क खस्ता हाल है। हाईवे पर 150 से ज्यादा गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी होती है। बागपत एनएचएआई के धीन होने के चलते शहरी क्षेत्र में लाेक निर्माण विभाग और शामली नगर पालिका परिषद हाईवे निर्माण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
105 किमी लंबाई के मेरठ-करनाल हाईवे का शामली से बागपत टपराना बाईपास, टपराना बाईपास से सहारनपुर रोड अंबा विहार तक एनएचएआई निर्माण करा रहा है। टपराना बाईपास से लेकर सिंभालका उपरिगामी पुल तक सात किमी लंबाई का मेरठ-करनाल हाईवे खस्ता हाल है।
मार्ग पर 150 से अधिक गड्ढे हैं। बारिश के बाद मार्ग की हालत खस्ता हो गई, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो किमी लंबाई के क्षेत्र में सिंभालका उपरिगामी पुल से लेकर शहर के विजय चौक तक सौ से ज्यादा खतरनाक और जानलेवा गड्ढे हैं। शहर के विजय चौक से टपराना बाईपास तक पांच किमी लंबाई में करीब 50 गड्ढे हैं।
विज्ञापन
सिंभालका गांव, बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक और बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से लेकर शामली रोडवेज बस अड्डा, विजय चौक तक करीब 50 खतरनाक गड्ढे हैं। मेरठ-करनाल हाईवे बागपत एनएचएआई को हस्तांरित होने के बाद पेचवर्क और मरम्मत तक सीमित रहा है।
एनएचएआई पिछले सात सालों में शहर के बुढ़ाना रोड उपरिगामी पुल, मेरठ-करनाल हाईवे पर अपना घर आश्रम के पास चार लेन का उपरिगामी पुल निर्माण पर ध्यान नहीं दे पाया है। दो माह पूर्व बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके सिंह मेरठ-करनाल हाईवे को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर करने की बात रहे थे। मगर ऐसा नहीं हो सका।
हैंडओवर से पहले सड़क निर्माण की धनराशि वसूलेगा
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे हैंडओवर के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अपनी कार्ययोजना तैयार करेगा। इससे पहले एनएचएआई बागपत से सात किमी लंबाई के हाईवे निर्माण कराने की धनराशि ली जाएगी। इसके बाद मेरठ-करनाल हाईवे का निर्माण कराएगा। उनका कहना है कि शहर के आरकेपीजी कालेज से लेकर शहर के वीवी इंटर कालेज तक लोक निर्माण विभाग ने निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान पेचवर्क मेरठ-करनाल का कराया था।
नगर पालिका परिषद अपने क्षेत्र में गड्ढा मुक्त का चलाएगा अभियान
शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि शामली नगर पालिका परिषद ने व्यापार मडल की मांग पर शहर के विजय चौक से लेकर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से गुरुद्वारा चौक तक पेचवर्क का आन लाइन टेंडर छोड़ा है। इसी माह के आखिर तक टेंडर आने के बाद ठेकेदार नामित किया जाएगा। सितंबर माह में पेचवर्क का कार्य नगर पालिका परिषद कराएगी।
बरसात के बाद गड्ढा मुक्त अभियान चलेगा एडीएम
शामली। बरसात खत्म होने के बाद एनएचएआई के अधीन हाईवे और सड़कों ंका निर्माण और मरम्मत कराने का कार्य शुरू किया जाएगा। डीएम रविंद्र सिंह की ओर से लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अफसरों को आदेश दिए जा चुके हैं।
गड्ढों के कारण हो रही परेशानी,जाम भी लगता है
व्यापारी रमेश चंद गुप्ता, आईआईए के पूर्व चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य का कहना है कि सड़क में बने गड्ढों के कारण परेशानी हो रही है। जाम भी लगा रहता है। इसके अलावा कारोबार भी प्रभावित होता है। प्रशासन को जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाना चाहिए।