{"_id":"65cbc5de6badee8ae30d7154","slug":"more-than-100-electrical-contract-workers-stuck-for-five-years-were-shifted-from-one-place-to-another-shamli-news-c-26-1-sal1002-116377-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पांच साल से जमे 100 से अधिक विद्युत संविदाकर्मियों को किया इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पांच साल से जमे 100 से अधिक विद्युत संविदाकर्मियों को किया इधर से उधर
Wed, 14 Feb 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना बिजली घर पर बैठक करते बिद्वयुत कर्मचारी
शामली। पिछले पांच साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे जिले के 100 से अधिक विद्युत संविदाकर्मियों को एक से दूसरे डिविजन में ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया गया। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने झिंझाना में बैठक की और जल्द ट्रांसफर नहीं रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
दरअसल, हाल ही में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने आदेश जारी किए थे कि पांच साल से एक ही स्थान पर या अपने गांव में तैनात संविदाकर्मियों को जल्द से जल्द दूसरे डिविजन में ट्रांसफर करें, ताकि बिजली चोरी से लेकर अन्य मामलों को रोका जा सके। जिस पर विभागीय अधिकारियों की संस्तुति पर जिले के 100 से अधिक संविदा कर्मियों को एक से दूसरे डिविजन में ट्रांसफर का आदेश दिया गया। जिसको लेकर संविदाकर्मियों ने झिंझाना में आपातकालीन बैठक की। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ शामली के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे स्थान पर ट्रांसफर होने से कर्मचारियों को परेशानी होगी। इसलिए अधिकारियों के अग्रिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है। यदि आदेश निरस्त नहीं किया गया तो संविदाकर्मी बड़ा आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। कर्मचारी इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी मिले और समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान ललित, रविंद्र, सुशील कुमार, इस्लाम, राजीव आदि शामिल रहे।