{"_id":"6a13439f41ba93651b01762f","slug":"monu-murder-case-sparks-political-debate-on-social-media-shamli-news-c-26-1-sal1001-166169-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मोनू हत्याकांड में सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मोनू हत्याकांड में सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत
Sun, 24 May 2026 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 24 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांसद इकरा हसन
कांधला। एक माह पहले हुए गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर सियासत गरमा रही है। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और सपा सांसद इकरा हसन के अलग-अलग ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार को लेकर डीआईजी सहारनपुर से मिलने के लिए गई थी। वहां पीड़ित की बात न होकर सपा जिंदाबाद के नारे लगाने वालों की संख्या ज्यादा थी।
मोनू हत्याकांड में पुलिस दो लोगो को जेल भेज चुकी हैं। आगे की पुलिस कार्रवाई की जा रही है लेकिन इस मामले को कुछ लोग राजनीतिक रूप देकर इसे उलझाना चाहते हैं। आरोप लगाया कि इकरा हसन का मोनू की हत्या से कोई लेना-देना न होकर कश्यप समाज की वोट बटोरने के लिए राजनीति की जा रही है। कहा कि उनकी ओर से भी पीड़ित पक्ष की मदद की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ को भी एक पत्र उनकी मदद के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
उधर, सांसद इकरा हसन का एक ऑडियो वायरल हो रही है जिसमे इकरा हसन वीरेंद्र सिंह को ताऊ जी से संबोधित करते हुए कह रही है कि हम उनका सम्मान करते है। उनके गांव का मामला है, इस कारण हमने उनका सम्मान करते हुए एक माह तक कुछ नहीं किया। वे लोग सत्ता में है, उनको पीड़ित की मदद करनी चाहिए। हम पीड़ित के घर पहली बार संवेदना व्यक्त करने के लिए गए थे।
इसमें उनको बुरा नहीं लगना चाहिए। सांसद ने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलने गई थी। मृतक की मां कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थी। वह उनके घर आई थी। उनके पिता के समय से उनके घर की रीत यहीं है कि वे पीड़ित की पूरी मदद करते हैं। इसलिए पीड़ित की मदद करने के लिए खड़े हुए हैं। इसमें कोई राजनीति करने जैसी बात कहीं से भी नहीं है।