फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monsoon delayed, troubling heat

पिछड़ रहा मानसून, परेशान कर रही गर्मी

Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Monsoon delayed, troubling heat
पिछड़ रहा मानसून, परेशान कर रही गर्मी
विज्ञापन

शामली। मानसून लगातार पिछड़ता जा रहा है। जुलाई के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन गर्मी रिकार्ड बना रही है। पारा 38 से 42 डिग्री के आसपास चल रहा है। चार दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी और तेज हवा के बाद के बाद भी मौसम में कोई बदलाव नहीं आया है। सोमवार को दिन का तापमान 38 और रात 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन तक भीषण गर्मी रहेेगी। दस जुलाई तक मानसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने की संभावना है।
चार दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी और तेज हवा के बावजूद गर्मी से निजात नहीं मिली। कई दिन से उमस और तेज धूप के साथ ही गर्म हवा के कारण लोग बेहाल हैं। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा स्थिर रहा। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को 40 और बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लखनऊ मौसम विभाग ( ग्रामीण अंचल) के वैज्ञानिक जेपी गुप्ता ने बताया कि छह और सात जुलाई को भीषण गर्मी रहेगी। आठ जुलाई को मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। नौ और 10 जुलाई को मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रभावित हो रही गन्ना, धान और ज्वार की फसलें
शामली। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक के मुताबिक मानसून लेट होने से धान, गन्ना, ज्वार की फसल प्रभावित हो रही है। देरी से मानसून आने से धान की फसल में अतिरिक्त दो-तीन सिंचाई करनी पड़ेगी। इससे किसानों को अतिरिक्त खर्चा वहन करना पड़ेगा। सिंचाई न होने से गन्ने की 0238 प्रजाति की पत्तियां सफेद होकर सूूखने लगी हैं। मानसून लेट होने से ज्वार की फसल में पिछले 15 दिनों में अतिरिक्त सिंचाई के कारण किसानों का खर्चा हो रहा है। धान की फसल में भी अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान का आंकड़ा (डिग्री सेल्सियस )
तिथि अधिकतम न्यूनतम
पांच जुलाई 38 28
चार जुलाई 38 27
तीन जुलाई 38 27
दो जुलाई 39 27
एक जुलाई 42 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed