फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monita increased her honor by reciting poetry

काव्य पाठ कर मोनिता ने बढ़ाया मान

Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Monita increased her honor by reciting poetry
काव्य पाठ कर मोनिता ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

शामली। हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में अखंड काव्य पाठ के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभाग कर शामली की बेटी मोहल्ला दयानंदनगर निवासी मोनिता सिंह महक ने काव्य पाठ कर जिले को गौरवान्वित किया है।

मोनिता सिंह ने बताया कि 31 अगस्त से 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा के तहत मां भारतीय कविता महायज्ञ अंतरराष्ट्रीय हिंदी कविता पाठ कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महक सिंह की बेटी मोनिता सिंह ने कविता पाठ किया। उसने बताया कि उसने हिंदू कॉलेज से इंटर और राष्ट्रीय किसान कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में काव्य-पाठ के साथ मंच संचालन में भी अहम भूमिका निभाई। मोनीता सिंह महक ने वरिष्ठ कवि अनामिका अंबर, अशोक अंजुम और अन्य प्रसिद्ध कवियों का संचालन भी किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विश्व के अनेक देशों के कवि शामिल होकर कविता पाठ कर रहे हैं। यह हिंदी कविता पाठ का अनूठा आयोजन है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में मोनीता सिंह महक के कविता पाठ करने पर परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed