फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Moksha Kalyanak festival celebrated with great pomp

Shamli News: मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया

Thu, 03 Apr 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Moksha Kalyanak festival celebrated with great pomp
जलालाबाद में जैन कार्यक्रम में आर्षमति माता से आशीर्वाद लेते जैन श्रवक। संवाद
जलालाबाद। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आर्यिका 105 आर्षमति माता के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शांतिनाथ भगवान की नवीन जिनबिंब को विधि विधान व शांतिधारा पूजन के बाद वेदी में विराजमान किया गया। इस अवसर पर भगवान की शांतिधारा राजीव जैन कैराना वाले व अनिल जैन, आशीष जैन एडवोकेट सहारनपुर ने की। दीप प्रज्वलन गाजियाबाद के आयुषी जैन, सजल जैन ने किया। जिनवाणी स्थापना शामली की कुसुमलता ने की।
विज्ञापन

मंगल आरती सामूहिक रूप से डॉ. शोभा जैन परिवार सहारनपुर द्वारा की गई। जिनबिम्ब की प्रतिष्ठा उपाध्याय श्री 108 गुप्ति सागर महाराज द्वारा हरिद्वार पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में हुई। इसके बाद जलालाबाद में स्थायी रूप से वेदी में विराजमान की गई। भगवान शांतिनाथ मूर्ति प्रदाता कमला देवी जैन, मुकेश जैन, अर्चना जैन, रक्षित जैन सहारनपुर रहे।
विज्ञापन

सुबह सात भगवान शांतिनाथ का मंगल विहार होते हुए अभिषेक किया गया। पाठ व शांतिधारा करने के बाद विधि विधान से पं. राजकुमार जैन ने मंत्रों के साथ वेदी में विराजमान किया। इसके बाद 16 मंडलीय शांति विधान आर्षमति माता व पं. राजकुमार जैन द्वारा संगीत के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व हर्षोल्लास के साथ लडडू चढ़ाया गया। वात्सल्य भोज मुकेश जैन, अर्चना जैन, रक्षित की ओर से रहा।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed