जलालाबाद। भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।
कस्बे के 1008 पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैनाचार्य पंडित राजकुमार जैन के सानिध्य में सुबह पाक्षाल पूजन, शांति धारा पाठ एवं प्रभु प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। ध्वजारोहण बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर सतेंद्र जैन, राजीव जैन, संदीप जैन, संजीव जैन ने किया। लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य लाटरी सिस्टम के माध्यम से संदीप जैन, सुदेश जैन और आलोक जैन आशीष जैन को मिला। साथ ही प्रथम अभिषेक विरेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। सहारनपुर के कस्बा तीतरो से पार्श्वनाथ तीर्थ पद यात्रा संघ के विशक जैन, राजीव जैन, अध्ययन जैन, सचिन जैन, जैन श्रद्धालुओं ने भव्य रथ में 51 किलो का लड्डू सजाकर बैंडबाजे के साथ पैदल यात्रा कर पहुंचे। इसके बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया। इस अवसर पर 51 दीप से भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना की। शांति धारा जेके जैन द्वारा की गई। उप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड की ओर से सहायक वन संरक्षक सहारनपुर वीके जैन द्वारा तीर्थंकर वाटिका लगाकर उसमें क्रम से केवली पौधों को रोपित किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सतेंद्र जैन, तरुण जैन, धनप्रकाश जैन, सुशील जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, सुभाष जैन, नरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, उमेश जैन, हीरामणी जैन, सतेंद्र जैन, रियांश जैन आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद जैन मन्दिर में पुजन करते जैन समाज के लोग- फोटो : SHAMLI