फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Modern garbage disposal plant could not be constructed even after three years

Shamli News: तीन साल बाद भी आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का नहीं हो सका निर्माण

Mon, 25 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Modern garbage disposal plant could not be constructed even after three years
शामली भैंसवाल रोड पर कूडे का ढेर
शामली। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए तीन साल बाद भी आधुनिक प्लांट का निर्माण नहीं हो सका और न ही डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए हजारों टन कूड़े का निस्तारण हो पाया है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए अभी तक भूमि चिह्नित तक नहीं हो पाई है, जिस कारण डंपिंंग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ बन गया है।
विज्ञापन

शामली शहर से रोजाना औसतन 40 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को भैंसवाल रोड पर स्थित पालिका की भूमि पर बनाए गए डंपिंंग ग्राउंड में डाला जाता है। कूड़े का निस्तारण न होने के कारण डंपिंंग ग्राउंड में हजारों टन इकट्ठा होकर कूड़े का पहाड़ बन गया है। तीन साल पहले शासन ने कूड़े के निस्तारण के लिए आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। प्लांट का निर्माण सहारनपुर की सीएंडडीएस कंपनी को सौंपा गया। कंपनी के अधिकारियों ने डंपिंंग ग्राउंड का सर्वे कर आधुनिक प्लांट का निर्माण करने पर सहमति दे दी थी साथ ही कहा था कि ग्राउंड में जो कूड़ा इकट्ठा है, उसे वहां से हटाया जाए या उसे पूरी तरह निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद नगरपालिका ने करीब एक साल पहले दिल्ली की कंपनी को कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया था। उस समय ग्राउंड में लगभग 34 हजार टन कूड़ा इकट्ठा होना आंका गया था। एक साल में कंपनी करीब 12 हजार टन कूड़े का ही निस्तारण कर पाई। जबकि इससे अधिक कूड़ा और इकट्ठा हो चुका है। अब निर्माण कंपनी ने डंपिंंग ग्राउंड में आधुनिक प्लांट का निर्माण होने से इंकार कर दिया। कंपनी का कहना है कि डंपिंंग ग्राउंड बस्ती के बीच में आ चुका है और दूसरा ग्राउंड में कूड़ा नीचे गहराई तक डाला गया है, जिस कारण प्लांट के निर्माण के बाद धंसने की आशंका है। अब पालिका ने आधुनिक प्लांट निर्माण के लिए नई सिरे से भूमि की तलाश शुरू कर दी है। भूमि मिलने के बाद ही आधुनिक कूड़ा प्लांट का निर्माण हो पाएगा। इसके चलते नगरपालिका का न तो कूड़ा निस्तारण का प्लांट बन सका है और न ही डंपिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े का निस्तारण हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर की निर्माण कंपनी ने डंपिंग ग्राउंड पर आधुनिक कूड़ा प्लांट निर्माण करने से इंकार कर दिया है। अब प्लांट के लिए नई भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि उपलब्ध होने के बाद नए सिरे से डीपीआर तैयार होगी। इसके बाद प्लांट का निर्माण शुरू हो सकेगा।
- रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed