{"_id":"62cdc8f05e1f3d43ca67e8a9","slug":"model-kitchen-will-be-built-in-council-schools-shamli-news-mrt5967520119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में बनाई जाएगी आदर्श रसोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में बनाई जाएगी आदर्श रसोई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में बनाई जाएगी आदर्श रसोई
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत शासन ने आदर्श रसोई बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य उपकरणों और बर्तनों की रिप्लेसमेंट के लिए मिलने वाले बजट से किया जाएगा। इस बजट से रसोई में पक्का फर्श, स्लैब पर टाइल्स लगाने के साथ बर्तनों, उपकरणों और खाद्य पदार्थों का रखरखाव किया जाएगा।
कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए आदर्श रसोई (किचन) बनाने के लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शासन की तरफ से बर्तन मद में पूर्व में पांच हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस बार प्रति विद्यालय दस हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। शासन ने इस बजट से आदर्श रसोई तैयार करने की योजना बनाई है। आदर्श रसोई में भोजन पकाने व परोसने एवं खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव के लिए सभी विद्यालयों में उपकरण की समानता के लिए सूची तैयार की गई है। शासन ने कहा है कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत सभी विद्यालयों में पहले से उपकरण व बर्तन उपलब्ध है। अब आगे से जो भी बजट जारी होगा, उस धनराशि से विद्यालय में छात्र संख्या और वास्तविक जरूरत के अनुसार बर्तन व उपकरण की खरीद की जाएगी। साथ ही आदर्श रसोई हवादार और प्रकाशयुक्त होनी चाहिए। इसके अलावा संभव हो तो फर्श एवं स्लैब पर टाइल्स लगाई जाए। रसोई में रखी जाने वाली सामग्री सरदैव एयरटाइट कंटेनर में ही सुरक्षित रखी जाए। किसी भी दशा में कागज, बोरी, पॉलिथीन, अखबार आदि में नहीं रखी जाएगी। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से आदर्श रसोई बनाने के आदेश हैं। इसके लिए दस हजार रुपये प्रति विद्यालय का बजट निर्धारित किया गया है। फिलहाल जिले के 99 विद्यालयों के लिए बजट मिला है। इस बजट से विद्यालय में जिन बर्तनों व उपकरणों की जरूरत होगी, उसे खरीदकर आदर्श रसोई तैयार कराई जाएगी।
शासन से आदर्श रसोई में बर्तन व उपकरण की जारी सूची
डबल बर्नर भट्ठी, गैस पाइप, एल्युमीनियम व स्टील के भगाने ढक्कन सहित, बड़ी परात, प्रेशर कुकर, स्टील बाल्टी परोसने के लिए लोहे की बड़ी कड़ाही, चिमटे, चकला-बेलन, बड़े तवे, बड़े करछुल, हैंडल वाला लोटा, खल, सिलबट्टा, चाकू, छलनी, आटा छलनी, सूपा, बड़े कैसरोल, छात्र संख्या के अनुसार थाली, गिलास व चम्मच, गेहूं आटा, चावल रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर, लाइटर, साफ-सफाई के लिए डस्टर मारकीन का कपड़ा, बर्तन व कपड़ा धोने के लिए साबुन वाशिंग पाउडर, झाडू, वाइपर, बर्तन रखने की टोकरी या रैक और अग्निशमन सुरक्षा यंत्र शामिल हैं।