फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mock drill held in district hospital, AD Health tested the preparations

जिला अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल, एडी हेल्थ ने तैयारियों को परखा-

Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mock drill held in district hospital, AD Health tested the preparations
शामली जिला अस्पताल में मोक र्डिल के दोरान मरीज को एम्बुलैस में ले जाते चिकित्सक - फोटो : SHAMLI
शामली। देश में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन और आसपास के जिलों में कोरोना के केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुटा है। जिला संयुक्त अस्पताल में बनाए गए कोविड एल-2 अस्पताल में कोरोना से बचाव व उपचार की व्यवस्था की गई है। सहारनपुर के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनके गुप्ता ने अस्पताल में मॉक ड्रिल कराकर तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के केस मिले हैं। इसके साथ ही आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण के केस मिल चुके हैं। कोरोना के फिर से केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सहारनपुर से अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनपी गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोविड एल-2 अस्पताल, पीकू वार्ड और ओमिक्रॉन वार्ड का निरीक्षण कर कोरोना से बचाव व उपचार के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में कोरोना संक्रमित के रूप में वार्ड ब्वाय द्वारा कंट्रोल रूम पर तबियत खराब होने की सूचना दी गई। एंबुलेंस से मरीज को कोविड अस्पताल लाया गया। एंबुलेंस से स्ट्रेचर से मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाया गया। वहां पर उसका ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान और आक्सीजन लेवल की जांच के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां पर उसे ड्रिप लगाने, ऑक्सीजन देने समेत सभी जरूरी उपचार दिया गया। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य ने कोविड अस्पताल में की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. सफल कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी, एसीएमओ डॉ. आरके सागर, डॉ. नेतराम, डॉ. भानु प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार हांडा, डॉ. बिजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली  जिला अस्पताल  में मोक र्डिल  के दोरान मरीज को एम्बुलैस में ले जाते  चिकित्सक

शामली जिला अस्पताल में मोक र्डिल के दोरान मरीज को एम्बुलैस में ले जाते चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

शामली  जिला अस्पताल  में मोक र्डिल  के दोरान मरीज  का उपचार करते चिकित्सक

शामली जिला अस्पताल में मोक र्डिल के दोरान मरीज का उपचार करते चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

शामली जिला अस्पताल में निरीक्षण के दोरान अधिकारियो से वार्ता करते एडी हैल्थ डॉ एन के गुप्ता

शामली जिला अस्पताल में निरीक्षण के दोरान अधिकारियो से वार्ता करते एडी हैल्थ डॉ एन के गुप्ता- फोटो : SHAMLI

शामली जिला अस्पताल में निरीक्षण  के दोरान   एडी हैल्थ डॉ एन के  गुप्ता  को जानकारी देते सीएमएस डॉ सफ?

शामली जिला अस्पताल में निरीक्षण के दोरान एडी हैल्थ डॉ एन के गुप्ता को जानकारी देते सीएमएस डॉ सफ?- फोटो : SHAMLI

शामली जिला अस्पताल में आई सीयू वार्ड का  निरीक्षण  करते डॉ एन के गुप्ता व अन्य अधिकारी

शामली जिला अस्पताल में आई सीयू वार्ड का निरीक्षण करते डॉ एन के गुप्ता व अन्य अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed