{"_id":"60fef4b08ebc3e57ff611953","slug":"mobile-exhibition-launched-to-protect-against-corona-shamli-news-mrt549157889","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए सचल प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए सचल प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए सचल प्रदर्शनी का शुभारंभ
शामली। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो मेरठ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाने और टीकाकरण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय स्मॉल आईसीओपी जागरूकता अभियान सोमवार से शुरू किया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम जसजीत कौर व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मेरठ शिवानंद पांडेय ने सचल प्रदर्शनी का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शिवांनद पांडेय ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव के उपायों, टीकाकरण और दवाई भी, कड़ाई भी के संदेश के प्रति जागरूक करने के लिए सचल प्रदर्शनी, स्टीकर और पोस्टर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के उपनगरीय इलाकों में लोगों को दो गज की दूरी, मास्क का प्रयोग करने और हाथों को बार-बार धोने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और टीका अवश्य लगवाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह अभियान 28 जुलाई तक चलेगा। सोमवार को शामली ब्लाक के गांव लिलौन, खेड़ी, कांधला ब्लाक के पंजोखरा जसाला, हुरमजपुर, भभीसा, रामपुर खेड़ी और मखमूलपुर, कैराना ब्लाक के ऊंचा गांव आदि में लोगों को जागरूक किया गया।