फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLA Nahid Hasan from shamli could not get bail from the High Court

मिली तारीख : विधायक नाहिद हसन को हाईकोर्ट से नहीं मिल सकी जमानत , याचिका पर नहीं हो सका फैसला

Thu, 24 Feb 2022 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Feb 2022 10:45 AM IST
सार

नाहिद हसन के अधिवक्ता ने कैराना स्थित अपर जिला सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट में जमानत अर्जी डाली थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। बुधवार को हाई कोर्ट ने विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका पर कोई फैसला नहीं दिया।

विज्ञापन
MLA Nahid Hasan from shamli could not get bail from the High Court
नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन को हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


बुधवार को हाईकोर्ट में नाहिद हसन की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। हाई कोर्ट ने विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका पर कोई फैसला नहीं दिया। एक बार फिर हाई कोर्ट से विधायक नाहिद हसन को जमानत नहीं मिल सकी। विधायक की जमानत के लिए अगली तारीख नियत की गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक साल पहले कैराना कोतवाली में सपा विधायक नाहिद हसन, उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम सहित 40 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। 15 जनवरी 2022 को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे सपा विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में मुजफ्फरनगर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक नाहिद हसन ने जेल में रहते हुए ही 2022 विधानसभा का चुनाव लड़ा। उनके अधिवक्ता ने कैराना स्थित अपर जिला सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट में जमानत अर्जी डाली थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद विधायक के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। 17 फरवरी को हाईकोर्ट में नाहिद हसन की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed