{"_id":"647495934d33f82b810c8169","slug":"mla-met-the-minister-regarding-sugarcane-payment-shamli-news-c-26-1-smrt1046-3603-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना भुगतान को लेकर मंत्री से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना भुगतान को लेकर मंत्री से मिले विधायक
विज्ञापन
-गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण से की शीघ्र भुगतान कराने की मांग
जलालाबाद। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने सोमवार को लखनऊ में गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण से मुलाकात कर क्षेत्र की गन्ना संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान संबंधित समस्या का भी जल्द समाधान करने की मांग की। विधायक की शिकायत के बाद गन्ना मंत्री ने भी गन्ना आयुक्त व डीएम को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।
सोमवार को लखनऊ में गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण से मुलाकात के दौरान थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि क्षेत्र में गन्ना किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुगर मिल की ओर से किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा। ऐसे में क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार शुगर मिल के अधिकारियों व प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनके आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक क्षेत्र में गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। यदि शुगर मिलों का किसानों के भुगतान के प्रति यही रवैया रहा तो क्षेत्र में गन्ना उत्पादन में कमी होने का खतरा भी बना हुआ है। हालत यह हैं कि किसानों को एक साल के बाद भी अपने गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा, जबकि दूसरी तरफ उनके ऊपर बैंक का कर्जा बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं गन्ना भुगतान में देरी के कारण किसानों को अपनी बेटियों की शादी करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने गन्ना मंत्री से क्षेत्र के गन्ना भुगतान की व्यवस्था को तुरंत सुधारने की मांग की है। विधायक अशरफ अली ने बताया कि उनकी शिकायत के बाद गन्ना मंत्री ने तुरंत गन्ना आयुक्त संजय भूस्सरेड्डी व डीएम को आदेश करते हुए क्षेत्र में गन्ना मूल्य का भुगतान तुरंत सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।